विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2023

दामाद ने ससुर से लिया पत्नी संग झगड़े का बदला! बीच बाजार में चाकू से किया लहूलुहान

MP News: बताया जा रहा है कि महिपाल ने अपने ससुर राजेंद्र जैन के पेट और बाईं जांघ पर चाकू से वार किए थे जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

दामाद ने ससुर से लिया पत्नी संग झगड़े का बदला! बीच बाजार में चाकू से किया लहूलुहान
दामाद ने अपने ससुर पर किए चाकू से वार

MP News: खरगोन जिले (Khargone District) के बाड़वाह में एक दामाद ने अपने ससुर पर ही चाकू से वार कर दिया. चाकूओं के वार से ससुर बुरी तरह से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि हमेशा की तरह राजेंद्र जैन तिलक मार्ग स्थित सत्यनारायण मन्दिर के पास ठेले पर सब्जी बेच रहा था. इसी दौरान उसका दामाद महिपाल सिंह मौर्य आया और उसने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद राजेंद्र जैन की हालत काफी खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दामाद ने अपने ससुर पर चलाया चाकू

बताया जा रहा है कि महिपाल ने अपने ससुर राजेंद्र जैन के पेट और बाईं जांघ पर चाकू से वार किए, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. इस घटना को अंजाम देकर आरोपी महिपाल भाग रहा था, लेकिन आसपास के लोगो ने उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पति पत्नी का आपस में विवाद चल रहा था. 

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़: धान खरीदी की चाल अभी सुस्त, कोई इंतजार में बैठा तो किसी को सरकार से उम्मीद

लड़ाई के बाद पत्नी आई हुई थी मायके 

एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि धनगांव थाना क्षेत्र का निवासी महिपाल मौर्य जो पेशे से ठेकेदार है. उसने अपने ससुर को चाकू मारा है. पता चला है पति-पत्नी में आपसी विवाद था. तीन-चार दिन पहले ही दोनों का आपस में विवाद हुआ था और उसकी पत्नी मायके आ गई थी, जिसके बाद आज वह उसे लेने आया था. पुलिस इस घटना के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें देह में गोली के छर्रे, दिल में न्याय न मिलने का दर्द... झीरम नरसंहार के पीड़ितों को मिली उम्मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com