विज्ञापन

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 33,018 भवन निर्माण मंजूर, 3 साल में सिर्फ 2 पूर्णता प्रमाण पत्र, TNCP भ्रष्टाचार

CAG Report 2026 Madhya Pradesh: कैग की रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में भवन निर्माण निरीक्षण प्रणाली बेहद कमजोर है, और कई मामलों में प्रोजेक्ट्स को नियमों से हटकर, मनमाने ढंग से विकसित किया गया. ग्वालियर के कई प्रमुख निर्माणों को लेकर हुआ यह खुलासा आने वाले दिनों में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बड़ा मुद्दा बन सकता है.

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 33,018 भवन निर्माण मंजूर, 3 साल में सिर्फ 2 पूर्णता प्रमाण पत्र, TNCP भ्रष्टाचार
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; 33,018 भवन निर्माण मंजूर, 3 साल में सिर्फ 2 पूर्णता प्रमाण पत्र, TNCP भ्रष्टाचार

CAG Report Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Vidhan Sabha) में प्रस्तुत नियंत्रण-महालेखा परीक्षक (CAG) की ताज़ा रिपोर्ट ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Urban Devlopment Department) के नगरीय प्रशासन में भारी अनियमितताओं का पर्दाफाश किया है. रिपोर्ट के मुताबिक तीन वर्षों में 33,018 भवन निर्माण मंजूरियाँ जारी की गईं, लेकिन पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) सिर्फ दो निर्माणों ने ही प्राप्त किया. सबसे गंभीर खुलासे ग्वालियर से जुड़े हैं, जहाँ कई प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट स्वीकृत नक्शों और शर्तों से हटकर निर्मित पाए गए.

CAG Report Madhya Pradesh: कैग रिपोर्ट में खुलासा

CAG Report Madhya Pradesh: कैग रिपोर्ट में खुलासा

केसर मॉल और इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट पर गंभीर सवाल

CAG की रिपोर्ट में TNCP (नगर एवं ग्राम निवेश) और नगर निगम ग्वालियर की लापरवाही बड़ी वजह के रूप में सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार- केसर मॉल को स्वीकृत नक्शे में खुले पार्क की जगह देनी थी, लेकिन वहाँ पोडियम पार्क का निर्माण कर दिया गया, यह स्वीकृत लेआउट का खुला उल्लंघन है. पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के परिजनों से जुड़े इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट में भी भारी अनियमितताएं पाई गईं.

  • C-ब्लॉक में झूमर लगाने के नाम पर अतिरिक्त कमरा
  • हॉल की छत पर अतिरिक्त बार
  • डिज़ाइन से अलग बनाया गया एक नया कमरा
  • सड़क चौड़ीकरण के लिए छोड़ी जाने वाली भूमि पर निर्माण
  • पार्किंग नियमों का उल्लंघन

लेखा परीक्षण टीम ने संयुक्त भौतिक सत्यापन के दौरान 6 प्रकरणों में स्वीकृत क्षेत्र से अधिक निर्मित क्षेत्र पाया है.

अधिकारियों में हड़कंप, प्रशासन बोला-कड़ी कार्रवाई होगी

रिपोर्ट सामने आने के बाद नगर निगम और TNCP दोनों विभागों में हड़कंप मचा हुआ है. जिला कलेक्टर रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि "जिसने भी नियमों के विरुद्ध निर्माण कराया है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी."

होटल की जगह मैरिज गार्डन, अतिथि गृह की जगह 13 मंज़िला टावर 

कैग रिपोर्ट में ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसे प्रोजेक्ट सामने आए हैं जहाँ स्वीकृति कुछ और थी और निर्माण कुछ और कर दिया गया:

  • एम्पायर रिजॉर्ट, तुरारी : होटल की स्वीकृति, लेकिन वर्तमान में मैरिज गार्डन संचालित
  • 7 हिल्स रिजॉर्ट : रिसॉर्ट की अनुमति, लेकिन यहां भी मैरिज गार्डन चल रहा
  • चोपड़ा चेस्ट, KMJ, अंश और सरल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल : सभी को आवासीय स्वीकृति मिली थी, लेकिन यहां अस्पताल संचालित
  • ऑर्किड टॉवर : अतिथि गृह की अनुमति, लेकिन बनाया गया 13 मंज़िला आवासीय + वाणिज्यिक टावर
  • शिवहरे रिजॉर्ट : MOS (Master of Specifications) के अनुसार खाली जगह छोड़ना अनिवार्य था, लेकिन उसी स्थान पर पोर्च, स्वागत कक्ष और रेस्टोरेंट बनाकर निर्मित क्षेत्र बढ़ा दिया गया.
कैग की रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में भवन निर्माण निरीक्षण प्रणाली बेहद कमजोर है, और कई मामलों में प्रोजेक्ट्स को नियमों से हटकर, मनमाने ढंग से विकसित किया गया. ग्वालियर के कई प्रमुख निर्माणों को लेकर हुआ यह खुलासा आने वाले दिनों में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बड़ा मुद्दा बन सकता है.

भौतिक सत्यापन में खुली पोल, अब होगी जांच और कार्रवाई

CAG की रिपोर्ट से साफ है कि भौतिक सत्यापन नहीं हुआ. विकास अनुज्ञा (NOC) जारी करने के बाद निगरानी नहीं की गई. स्वीकृत डिज़ाइन और निर्मित ढांचा एक-दूसरे से मेल नहीं खाते. नियम विरुद्ध निर्माणों को वर्षों तक नज़रअंदाज़ किया गया. अब प्रशासन ने हर ऐसे प्रोजेक्ट की जांच करने और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें : New Train Launch: भोपाल से धनबाद व चोपन के लिए दो नई ट्रेन; CM मोहन और केंद्रीय रेल मंत्री करेंगे शुरुआत

यह भी पढ़ें : CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ में एक लाख 72 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत, साय सरकार के खजाने से किसे क्या मिला?

यह भी पढ़ें : CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 100 करोड़ का बजट मिला

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Bhopal Visit: भोपाल दौरे पर राहुल गांधी; घायल ऑटो ड्राइवर से मिलने के लिए रुकवाया काफिला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close