विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2024

ग्वालियर में खुलेआम बदमाशी ! शराब के पैसे मांगे, फिर दो भाइयों को मार दी गोली

Gwalior : गोली की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई. इस बीच आरोपी निखिल को उठाकर अपने घर ले गए और वहां बंद करके उसकी बुरी तरह पिटाई की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

ग्वालियर में खुलेआम बदमाशी ! शराब के पैसे मांगे, फिर दो भाइयों को मार दी गोली
सांकेतिक फोटो

MP News : ग्वालियर में शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर दो भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट और गोली चलाने की घटना हुई. पुलिस ने आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के थाटीपुर के सिद्धेश्वर नगर में रहने वाले कालू कुशवाहा अपने छोटे भाई निखिल कुशवाहा के साथ सिटी सेंटर किसी काम से जा रहे थे. मरघट के पास उनका रास्ता राजा उर्फ महाकाल, अजय सखवार, सोनू प्रजापति, छोटू प्रजापति और उनके साथियों ने रोक लिया. आरोपियों ने भाइयों से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे. इसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी जिसमें निखिल के हाथ में गोली लग गई.

निखिल को घर ले जाकर पीटा

गोली की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई. इस बीच आरोपी निखिल को उठाकर अपने घर ले गए और वहां बंद करके उसकी बुरी तरह पिटाई की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर आरोपी निखिल को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और राजा, अजय, सोनू, छोटू प्रजापति और राजा की माँ कुसुमलता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया.

ये भी पढ़ें : 

खिड़की पर आकर बार-बार रोती थी लड़की, पड़ोसियों ने देखा तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों- राजा, अजय और सोनू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. निखिल और कालू कुशवाहा का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. मामले में पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com