विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2024

रॉन्ग साइड से आ रही BMW कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हवा में उछलीं सवार महिलाओं की मौत

Indore Road Accident: इंदौर से हिट एंड रन का एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी. इसके बाद महिलाएं हवा में कई फीट तक गेंद की तरह उछल गईं. इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई है.

रॉन्ग साइड से आ रही BMW कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हवा में उछलीं सवार महिलाओं की मौत

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर से हिट एंड रन का एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी. इसके बाद महिलाएं हवा में कई फीट तक गेंद की तरह उछल गईं और दोनों मौत हो गई.

आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक को किया गया गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात हुए इस हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक को गिरफ्तार कर लिया है.  पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वो US कंपनी में काम करता है और उसने पुरानी कार खरीदी थी.

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेले से घर लौट रही थी महिला

खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादौन प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेले में घूमने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थीं.

 

सेंधव ने कहा, 'प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी. टक्कर के कारण स्कूटर पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.'

शिवपुरी और ग्वालियर की रहने वाली थी मृतक महिला

लक्ष्मी तोमर के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी, क्योंकि उसके पिता का पिछले साल निधन हो गया था. मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली लक्ष्मी इंदौर में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दीक्षा जादौन मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और वह इंदौर में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में कार्यरत थी.

ये भी पढ़े: भीड़ का क्रूर चेहरा! कवर्धा में फूंका पूर्व सरंपच का घर, 400 से ज्यादा जवान तैनात, 40 हिरासत में

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com