अनुराग द्वारी
अनुराग द्वारी करीब ढाई दशक के अनुभव वाले वरिष्ठ और पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं। वे NDTV में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यकारी संपादक हैं. पिछले 10 वर्षों से वे MP-CG की राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों और जमीनी बदलावों को करीब से कवर कर रहे हैं, जिससे वे इस क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार आवाज़ों में शामिल हैं.
उन्हें पत्रकारिता के प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड और रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. अनुराग की पहचान गहरी फील्ड रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए है.
MP-CG से पहले उन्होंने करीब एक दशक महाराष्ट्र में रिपोर्टिंग की, जहां उन्होंने चुनाव, आतंकी हमले, हाईकोर्ट, राजनीति और सामाजिक आंदोलनों को कवर किया. वे गुजरात, बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के चुनावों के साथ-साथ देशभर की कई बड़ी खबरें कवर कर चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका में क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसी अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट भी कवर की हैं. NDTV की “मॉनसून एक्सप्रेस” जैसी सीरीज में मॉनसून का पीछा करते हुए उन्होंने करीब दो महीने नॉर्थ ईस्ट से पंजाब तक सड़क यात्रा की और देश को बेहद करीब से देखा. अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं के लिए NDTV के कई विशेष कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी उन्होंने लिखी है.
अनुराग ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के AJK Mass Communication Research Centre से Development Communication में मास्टर डिग्री ली है. वे PTI, Star News और BBC जैसे संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं.
-
पद्मश्री बशीर बद्र को श्रद्धांजलि: MP सरकार स्थापित करेगी साहित्यिक पुरस्कार, संस्कृति मंत्री की घोषणा
पद्मश्री बशीर बद्र की स्मृति में मध्यप्रदेश सरकार साहित्यिक पुरस्कार स्थापित करेगी. संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने परिवार से मिलकर दी जानकारी. जानिए मध्य प्रदेश सरकार क्या करेगी?
- जून 02, 2026 18:40 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Written by: अजय कुमार पटेल
-
Bhojshala: CM के भोजशाला आगमन से हिंदु समुदाय खुश, मां वाग्देवी की करेंगे पूजा
CM Mohan Yadav Visit Bhojshala: दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए भोजशाला को मंदिर करार दिया था, जिससे अब हिंदु समुदाय को भोजशाला में बिना रोक-टोक के जाने और पूजा की अनुमति है.
- मई 25, 2026 07:58 am IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: गीतार्जुन
-
भोपाल में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: बंसल अस्पताल में हुआ कैडेवर लिवर एवं किडनी ट्रांसप्लांट
मुस्लिम समाज में सामान्यतः अंगदान के मामले कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में भोपाल में एक मुस्लिम परिवार ने मानवता की अनूठी मिसाल कायम करते हुए अंगदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.
- मई 23, 2026 22:55 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
“अब किस पर भरोसा करें?” ट्विशा शर्मा केस में भाई का दर्द, अगले 7 दिन जांच के लिए बेहद अहम
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर होने के बाद जांच तेज हो गई है. ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने पुलिस की लापरवाही और आरोपी के व्यवहार पर दुख व अविश्वास जताया है. हाईकोर्ट के आदेश पर एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की विशेष टीम एम्स भोपाल में ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी, जिसके बाद भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है.
- मई 23, 2026 18:17 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
ट्विशा शर्मा के शव दोबारा पोस्टमॉर्टम को तैयार-दिल्ली एम्स, BCI ने पति समर्थ सिंह का लाइसेंस किया सस्पेंड
Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा के परिजनों ने कई दिनों से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया था और भोपाल एम्स से शव लेने से मना कर दिया था.
- मई 23, 2026 00:14 am IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, संजीव चौधरी, Edited by: गीतार्जुन
-
ट्विशा शर्मा केस: CBI जांच होगी, परिजनों से बोले सीएम-दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल से दिल्ली भेजेंगे शव
Twisha Sharma Case Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेवानिवृत्त न्यायाधीश की बहू नोएडा की रहने वाली पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा (33) की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि ट्विशा शर्मा के शव का दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने पर पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है.
- मई 20, 2026 17:31 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, आकाश द्विवेदी, Edited by: विश्वनाथ सैनी (भाषा के इनपुट के साथ)
-
भोपाल ट्वीशा शर्मा केस: आत्महत्या या साजिश? सास ने लगाए ड्रग्स के आरोप, परिवार बोला- ये हत्या है
भोपाल में ट्वीशा शर्मा की मौत का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है. सास ने ड्रग्स के आरोप लगाए हैं, जबकि परिवार इसे हत्या बता रहा है. पति फरार है और जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं. छह दिन बाद भी शव नहीं लेने से मामला और गंभीर हो गया है.
- मई 18, 2026 17:15 pm IST
- Written by: अनुराग द्वारी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
देश का 'मिल्क कैपिटल' बनेगा एमपी, 50 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
MP Milk Capital Announcement: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को देश की दुग्ध राजधानी बनाने का ऐलान किया. वहीं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार दूध खरीदेगी और पशुपालकों को दूध का समुचित दाम दिलाएगी. किसान कल्याण वर्ष में पशुपालकों और दूध उत्पादकों का कल्याण होगा.
- मई 05, 2026 13:35 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: Priya Sharma
-
बरगी क्रूज हादसे पर CM बड़ा ऐलान, कहा- हाई लेवल जांच होगी, रेस्क्यू टीम के जवान 15 अगस्त को होंगे सम्मानित
CM Mohan Yadav Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल NDRF और SDRF के जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा की और बताया कि किसानों की सुविधा के लिए अब तक 80 लाख से अधिक स्लॉट बुक किए जा चुके हैं.
- मई 01, 2026 19:25 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, आकाश द्विवेदी, Edited by: रविकांत ओझा
-
भोपाल में नारी शक्ति महा संकल्प यात्रा आज, वृहद जन आक्रोश पदयात्रा में शिकरत करेंगी 25,000 महिलाएं
Nari Shakti Maha Sankalp Yatra: भोपाल में आयोजित होने वाली वृहद जन आक्रोश महिला पदयात्रा में लगभग 25,000 महिला कार्यकर्ता एवं जनसमूह शामिल होकर अपनी एकजुटता और आक्रोश का प्रखर प्रदर्शन करेंगे. यह पदयात्रा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड (पुरानी विधानसभा) से प्रारंभ होकर रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी, जहां नारी शक्ति की गर्जना पूरे प्रदेश में संदेश देगी.
- अप्रैल 20, 2026 09:20 am IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: शिव ओम गुप्ता
-
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी की अनकही कहानी: एक शिक्षक, एक छात्र और अधूरी यादें
Jhiram Ghati mastermind: धन सिंह के लिए सदा सिंह नाग कोई राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे, बल्कि एक शिक्षक थे, जो उन्हें हल्बी भाषा पढ़ाते थे, जो गांव के बच्चों के लिए सिर्फ ‘सर’ थे. छोटे-छोटे गांवों में शिक्षक सिर्फ पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वह बच्चों की दुनिया गढ़ने वाले होते हैं. ऐसे में एक शिक्षक का जाना सिर्फ एक परिवार का नुकसान नहीं होता, बल्कि पूरी पीढ़ी के भीतर एक खालीपन छोड़ जाता है.
- मार्च 29, 2026 22:17 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: मो. इफ्तेखार अहमद
-
MP विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: OBC, जनजाति और महिला मोर्चा में 95 नियुक्तियां, देखें पूरी सूची
MP BJP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग, जनजाति और महिला मोर्चा में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं. कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आगामी चुनावों से पहले पार्टी अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है.
- मार्च 21, 2026 23:51 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट का खुलासा, चाकू की नोक पर व्यापारी भाइयों को लूटा, 6 आरोपी गिरफ्तार
MP News: भोपाल में रंगपंचमी की रात हुई 55 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी शान और हैदर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. आरोपियों से 35 लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.
- मार्च 15, 2026 21:51 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Ajay Sharma, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक: CM मोहन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की, कालाबाजारी रोकने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी
MP News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें... एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है.
- मार्च 14, 2026 09:34 am IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: Priya Sharma
-
भोपाल में गैस संकट: लंबी कतारें और काला कारोबार, सिलेंडर 400‑500 रुपये महंगा
Bhopal LPG Crisis: भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की रसोई मुश्किल में डाल दी है. एजेंसियों के बाहर घंटों इंतज़ार और शहर में बढ़ती गैस कालाबाजारी के कारण लोग लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर लौटने लगे हैं.
- मार्च 13, 2026 19:58 pm IST
- Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: विश्वनाथ सैनी