विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

सागर केंद्रीय जेल में बहनों का स्नेह: भाई दूज पर कैदियों से मिलने आईं 1820 बहनें, भावनाओं का सैलाब 

सागर केंद्रीय जेल में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया. इस अवसर पर 1820 बहनें अपने 965 कैदी भाइयों से मिलीं और तिलक लगाकर उनके लंबे और सुरक्षित जीवन की कामना की. जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं कर इस मिलन को सुचारू और शांतिपूर्ण बनाया. 

सागर केंद्रीय जेल में बहनों का स्नेह: भाई दूज पर कैदियों से मिलने आईं 1820 बहनें, भावनाओं का सैलाब 

मध्‍य प्रदेश के सागर केंद्रीय जेल में गुरुवार को होली और भाई दूज का पर्व बड़े ही श्रद्धा और भावनात्मक माहौल में मनाया गया. जेल प्रशासन की विशेष व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में बहनें अपने कैदी भाइयों को तिलक लगाने जेल पहुंचीं. बहन-भाइयों की मुलाकात का दृश्य भावुक कर देने वाला रहा.

जानकारी के अनुसार, भाई दूज के अवसर पर केंद्रीय जेल में बंद 965 बंदियों को उनकी 1820 बहनों ने तिलक लगाया और उनके लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना की. कई बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं, वहीं बंदी भी अपनी बहनों से मिलकर अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए. 

जेल प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं. जेल परिसर में मुलाकात के लिए अलग से व्यवस्था की गई और जेल कैंटीन में नारियल और मिठाई की भी व्यवस्था की गई, जिससे बहनें अपने भाइयों को तिलक कर मिठाई खिला सकें.

सागर केंद्रीय जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि भाई दूज के पर्व को देखते हुए बंदियों और उनके परिजनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया. उन्होंने बताया कि त्योहारों के माध्यम से बंदियों को अपने परिवार से जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com