विज्ञापन

Khandwa Road Accident: मुंदी के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स’ जैसा सीन, बाइक सहित इमरजेंसी में पहुंचे युवक

Khandwa Road Accident: खंडवा के मुंदी अस्पताल में सड़क हादसे के बाद युवकों ने घायल को बाइक सहित इमरजेंसी वार्ड में पहुँचाया। समय पर इलाज से दोनों की जान बची, वीडियो वायरल।

Khandwa Road Accident: मुंदी के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स’ जैसा सीन, बाइक सहित इमरजेंसी में पहुंचे युवक
Khandwa Road Accident: मुंदी के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स’ जैसा सीन, बाइक सहित इमरजेंसी में पहुंचे युवक

Khandwa Road Accident: मध्यप्रदेश के मुंदी (Mundi Community Health Center) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अनोखा और मानवीय उदाहरण देखने को मिला. सड़क हादसे में घायल हुए दो युवकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पीछे से आ रहे दो युवकों ने बिना देर किए उन्हें बाइक सहित सीधे इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा दिया. यह दृश्य बिल्कुल फिल्म ‘3 इडियट्स' (3 Idiots Scene Real Life) के उस दृश्य जैसा था, जिसमें घायल को समय पर इलाज के लिए बाइक सहित अस्पताल तक ले जाया जाता है.

Khandwa Road Accident: मुंदी के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स' जैसा सीन

Khandwa Road Accident: मुंदी के सरकारी अस्पताल में ‘3 इडियट्स' जैसा सीन

चरूवा मेले जाते समय हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक राजकुमार और भुरू नाम के दो युवक चरूवा मेला देखने जा रहे थे. मूंदी थाना क्षेत्र के पालसूद माल मार्ग पर रेलवे फाटक के पास बने ऊँचे स्पीड-ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के कुछ ही क्षण बाद पीछे से आ रहे दो अन्य युवकों ने यह दृश्य देखा और तुरंत मदद के लिए रुक गए.

Khandwa Road Accident: मददगार दोस्त

Khandwa Road Accident: मददगार दोस्त

बिना स्ट्रेचर इंतजार किए घायल को बाइक से ही इमरजेंसी में पहुंचाया

घायल युवक दर्द से कराह रहे थे, जबकि अस्पताल पहुँचने में देरी जानलेवा हो सकती थी. ऐसे में मदद करने वाले युवकों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दोनों घायलों को अलग-अलग बाइकों पर बैठाया और बिना किसी औपचारिकता या स्ट्रेचर के इंतजार के सीधे बाइक सहित इमरजेंसी वार्ड के अंदर पहुंच गए. अस्पताल में मौजूद स्टाफ और डॉक्टर भी इस साहसिक कदम से चकित रह गए और तत्काल प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया.

समय पर इलाज से बच गई दोनों की जान

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से दोनों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. डॉक्टरों के मुताबिक यदि अस्पताल लाने में देर होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. स्थानीय लोगों ने मददगार युवकों की जमकर सराहना की और इसे “मानवता का जीवंत उदाहरण” बताया.

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट का विस्तार जल्द; MP में किन मंत्रियों की होगी एंट्री, किसकी होगी छुट्‌टी

यह भी पढ़ें : Viral Video: रतलाम मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद, स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप

यह भी पढ़ें : Ganpati Surrender: माओवादियों का वह नेता जिसे सुरक्षा एजेंसियां कभी तलाश नहीं कर पाईं; अब सरेंडर की चर्चा तेज

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close