विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2023

भोपाल : रक्षाबंधन पर कमलनाथ ने बहनों से किए वादे और बीजेपी पर वार, मिला जवाब

रखाबंधन के मौके पर कांग्रेसी दिग्गज नेता कमलनाथ ने बीजेपी पर वार किया वहीं बीजेपी ने भी इसका जवाब दे दिया. मध्य प्रदेश में अब राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है.

भोपाल : रक्षाबंधन पर कमलनाथ ने बहनों से किए वादे और बीजेपी पर वार, मिला जवाब
कमननाथ के tweet वार के बाद आया बीजेपी का जवाब, मध्य प्रदेश में सियासती गर्मी हुई तेज
भोपाल:

रक्षाबंधन के त्योहार पर पूरा देश इसे धूमधाम से मनाने की तैयारी लगा हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन को लेकर भी राजनीति हो रही है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ चुनावी वादे भी कर दिए और बीजेपी पर सीधा वार भी कर दिया है.

कमलनाथ ने किया tweet

कमलनाथ ने tweet  कर बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि "इस रक्षाबंधन बहनें झूठे वादों का बंधन तोड़ दें और सच्चे विश्वास की राखी को बांध ले, कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और बहनों की महंगाई से रक्षा की जायेगी और 1500 रूपए प्रतिमाह दिए जायेंगे, 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. साथ ही भारी-भरकम बिजली के बिल से भी उनकी रक्षा की जायेगी, 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ."

mirchg6

कमलनाथ के इस tweet ने मध्य प्रदेश में सियासी पारा हाई कर दिया है, अब रक्षाबंधन को लेकर भी मध्य प्रदेश में सियासत हो रही है


इस तरह से कमलनाथ ने रक्षाबंधन को रक्षा के बंधन से ज्यादा वादों का बंधन बना दिया, भाई प्रदेश में विधानसभा चुनाव जो होने वाले हैं और वो नेता ही क्या जो जनता को रिझाने का कोई भी मौका चूक जाए और कमलनाथ तो वैसे भी दिग्गज नेता हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: राज्य कर्जे में डूब रहा और मुफ्त की रेवड़ी को लेकर हो रही बहस

बीजेपी ने किया पलटवार

चुनावी माहौल में बीजेपी भी कहा चुप रहने वाली थी बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का जवाब भी बिजली के तेजी के साथ आ गया. उन्होनें पलटवार करते हुए कहा कि "कम से कम इस पवित्र त्योहार को तो राजनीति से दूर रखें,आज के दिन को तो राजनीतिक अखाड़ा ना बनाएं ,बहनों को बधाई दे सकते हैं वो ठीक है लेकिन आज के दिन भी झूठे वादे करने में लगे हुए हैं."

कौन है असली भाई?

बीजेपी प्रवक्ता ने ये भी कह दिया कि कहा हैं कमलनाथ बहनों से राखी क्यों नहीं बंधवा रहे, सीएम शिवराज सिंह चौहान तो पिछले एक महीने से बहनों से राखी बंधवा रहे हैं. कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गईं हैं और आगे भी इसके बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com