विज्ञापन

छत्तीसगढ़ धान खरीदी: किसानों के लिए खुशखबरी, 5 और 6 फरवरी को किसान बेच सकेंगे धान, CM विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर है. एमएसपी पर धान बेचने वाले किसान, जो 31 जनवरी तक धान नहीं बेच पाए हैं वो 5 और 6 फरवरी को धान खरीदी केंद्र पर जाकर बेच सकेंगे. सीएम विष्णु देव साय ने किसानों के हित में निर्देश दिए हैं.

छत्तीसगढ़ धान खरीदी: किसानों के लिए खुशखबरी, 5 और 6 फरवरी को किसान बेच सकेंगे धान, CM विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

Good news for Chhattisgarh farmers: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, प्रदेश के उन किसानों को दो दिन का अतिरिक्त समय मिला है, जो 31 जनवरी 2026 तक धान (Chhattisgarh Dhan Kharidi) नहीं बेच पाए हैं. ये किसान एमएसपी पर 5 फरवरी और 6 फरवरी को धान बेच सकेंगे. ऐसे में यहां जानते हैं कि कौन किसान 5 और 6 फरवरी को धान बेच सकेंगे?

धान खरीदी के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय

दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत दी गई. इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिए गए हैं. अधिकारियों को इन किसानों से 5 और 6 फरवरी 2026 को धान खरीदी की अनुमति दी गई है.

ये किसान बेच सकेंगे धान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे. जो हैं-

  • ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया गया, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया है.
  • ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया गया और सत्यापन के बाद उनके पास धान पाया गया है.
  • ऐसे किसान, जिन्हें 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वो निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे.

अधिकारियों को दिए निर्देश

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सीएम विष्णु देव साय ने बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 'भागीरथपुरा पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस इंदौर बंद करवाएगी' PCC चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को दी चेतावनी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close