विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2024

सागर में तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत

High speed bus hit the bicycle: सागर में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी. इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया.

सागर में तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया, जिसे प्रशासन की समझाइश के बाद खुलवाया गया.

Road Accident in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) में एक बार फिर तेज रफ्तार बस (High Speed Bus) का कहर देखने को मिला है. जिले के बंडा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी. इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे बंडा अस्पताल (Banda Hospital) ले जाया गया. जहां पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे जाम (National Highway Jam) कर दिया. 

यह हादसा सागर-छतरपुर रोड (Sagar-Chhatarpur Road) पर बंडा के पास हुआ. बताया जा रहा कि पति-पत्नी साइकिल पर सवार होकर लकड़ी बीनने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.

मृतक दंपति लकड़ी बीनने का करते हैं काम

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी साइकिल से लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जा रहे थे. उसी समय चौरसिया ट्रेवल्स की बस शाहगढ़ से सागर की तरफ आ रही थी. इसी दौरान बस ने साइकिल से जा रहे दंपति को क्वायला गांव के पास टक्कर मार दी. जिसमें दोनों की मौत हो गई. मृतक दंपति बंडा में पठारी गांव के रहने वाले हैं. वे लकड़ी बीनने का काम करते हैं. 

गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम 

इस हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बस को रोककर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया. जिसके चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. इसी बीच मौके पर पहुंची बंडा थाना पुलिस ने परिजनों और लोगों को समझाया. इसके साथ ही स्थानीय प्रतिनिधियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला. फिलहाल दंपति का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. इसके साथ ही बस को जब्त कर लिया गया है और इस हादसे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चल दी बड़ी चाल, दलितों को रिझाने के लिए किया ये काम

ये भी पढ़ें - CM साहब ! क्या ये है करप्शन पर 'जीरो टॉलरेंस'? भ्रष्टाचार के आरोपी बने OSD

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com