विज्ञापन

खरगोन व्यापारी के घर अंधाधुंध गोलीबारी, फिर 10 करोड़ रुपए मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे तार

10 Crore ronsom:  खरगोन व्यापारी दिलीप राठौर के घर पर गोलीबारी और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में व्यापारी के घर पर गोलीबारी और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने दावा किया गया है.

खरगोन व्यापारी के घर अंधाधुंध गोलीबारी, फिर 10 करोड़ रुपए मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे तार
Goons Indiscriminate Fire on Businessman house
खरगोन:

 Open Fire Over Businessman's Residence; मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार को एक नामी व्यापारी के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी करने और व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांगने की खबर आ रही है. व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के लिंक लॉरेंस बिश्वोई गैंग से जुड़ने की बात सामने आई है. घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंंग के गुर्गो द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में की गई है.

 खरगोन व्यापारी दिलीप राठौर के घर पर गोलीबारी और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में व्यापारी के घर पर गोलीबारी और 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

व्यापारी दिलीप राठौर के घर गोलीबारी, फिर मांगी 10 रुपए की रंगदारी

रिपोर्ट के मुताबिक कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव स्थित व्यापारी के घर सोमवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई. घटना की शिकायत के बाद मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि घटना के समय व्यापारी दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था और गोलीबारी के बाद अब एहतियातन राठौर के घर पर सुरक्षा तैनात की गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

व्यापारी और पुत्र को ‘व्हाट्सऐप' पर धमकी भरे ऑडियो क्लिप भी मिले

मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए  जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने बताया कि दिलीप राठौर के बेटे सत्येंद्र की शिकायत पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया और गोलीबारी की घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. कसरावद थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के बाद सत्येंद्र और उनके पिता को ‘व्हाट्सऐप' पर संदेश और धमकी भरे ऑडियो क्लिप भी मिले हैं.

आरोपियों ने गोलीबारी का वीडियो भेजते हुए व्यापारी से 10 करोड़ रुपए रंगदारी और घर को बम से उड़ाने की कथित तौर पर धमकी दी गई है. उन्होंंने बताया कि मंगलवार को आए एक फोन कॉल में पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई और पीड़ित परिवार को बुधवार को भी विदेशी नंबरों से कई फोन कॉल आए, जिन्हें परिवार ने नजरअंदाज कर दिया.

सीसीटीवी में घर पर गोलीबारी करते नजर आए तीन नकाबपोश बदमाश

पुलिस के मुताबिक, वीडियो मिलने के बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर पर गोलीबारी करते नजर आए. इस बीच ‘हैरी बॉक्सर' और ‘अरजू बिश्नोई' नाम से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया और हमलावरों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने की बात कही गई है. पोस्ट में व्यापारी के परिवार को धमकी दी गई है.

घटना के बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के दावों की जांच की जा रही है पुलिस

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की जांच की जा रही है और अशोक नगर जिले में हाल ही में सामने आए इसी तरह के एक मामले से संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है. व्यापारी दिलीप राठौर ने बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं और उनका परिवार डरा हुआ है. उन्होंने इस मामले में और कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2026: जानें, 9 दिन, 9 दुर्गा, मां दुर्गा के किस स्वरूप की आराधना से आपको मिलेंगे मनोवांछित फल?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close