विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2025

चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 3 बड़े फायदे

Gulab Jal Benefits : गुलाब जल को रुई में डालें और चेहरे पर लगाएं. इसे धोने की जरूरत नहीं होती. इसे रोज सुबह और रात लगा सकते हैं. गुलाब जल एक आसान और सस्ता तरीका है चेहरे की देखभाल का. इसे रोज लगाने से चेहरा सुंदर और साफ बना रहता है.

चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 3 बड़े फायदे
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के 3 बड़े फायदे

Lifestyle News in Hindi : गुलाब जल बहुत पुराना और असरदार उपाय है. इसे लोग बरसों से अपने चेहरे और स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं. गुलाब जल हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है. चाहे स्किन रूखी हो या तैलीय, यह सभी के लिए फायदेमंद है. ये बाजार में आसानी से मिल जाता है और महंगा भी नहीं होता. गुलाब जल स्किन को ताजगी देता है और चेहरे को ठंडक पहुंचाता है. इसमें कोई केमिकल नहीं होता... इसलिए इसे रोज भी लगाया जा सकता है. जो लोग चेहरे पर हमेशा कुछ नेचुरल और हल्का लगाना चाहते हैं, उनके लिए गुलाब जल सबसे सही है. अब जानते हैं कि इसे लगाने से चेहरे को कौन-कौन से फायदे होते हैं.

1. चेहरा ठंडा और ताज़ा रहता है

गुलाब जल लगाने से चेहरा ठंडा लगता है. धूप या गर्मी में चेहरा जलने लगे तो गुलाब जल से राहत मिलती है. इसे लगाने से थकान भी कम लगती है. चेहरा ताजा और साफ दिखता है.

2. स्किन में नमी बनी रहती है

गुलाब जल से स्किन सूखती नहीं है. यह स्किन में नमी बनाए रखता है. सूखी और खिंची-खिंची स्किन वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है. रोज गुलाब जल लगाने से स्किन मुलायम हो जाती है.

3. मुंहासे और जलन कम होती है

चेहरे पर मुंहासे या जलन हो तो गुलाब जल बहुत काम आता है. ये स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है. गुलाब जल में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को ठीक करते हैं.

कैसे लगाएं ?

ये भी पढ़ें : 

Kajal : क्या आप भी लगाती हैं रोज काजल? एक बार जान लीजिये इसके नुकसान

हल्दी-चंदन से पाएं निखरी त्वचा ! जानें - दाग-धब्बों को दूर करने का आसान तरीका

गुलाब जल को रुई में डालें और चेहरे पर लगाएं. इसे धोने की जरूरत नहीं होती. इसे रोज सुबह और रात लगा सकते हैं. गुलाब जल एक आसान और सस्ता तरीका है चेहरे की देखभाल का. इसे रोज लगाने से चेहरा सुंदर और साफ बना रहता है.

ये भी पढ़ें : 

चेहरे पर इस तरह से लगा ली Vaseline तो बेजान त्वचा में भी आ जाएगी जान | Secret ब्यूटी टिप्स

इन चीजों को Apply करने से Eyelashes को मिलता है Volume, पलकें हो जाएंगी घनी 

Disclaimer: ये जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है. इसे अमल में लाने से पहले किसी Doctor की सलाह ज़रूर लें. NDTV इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com