विज्ञापन

शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड

Husband Murder: मुरैना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि लव मैरिज के बाद पति की हत्या करने वाली हत्यारिन पत्नी खुशी और उसके प्रेमी विक्रम परमार को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया. कड़ाई से हुई पूछताछ में दोनों टूट गए और मृतक लवकुश की हत्या के अपराध को कबूल लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हवालात भेज दिया. 

शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक,  6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड
WIFE KILLED HUSBAND WITH THE HELP OF LOVER

Wife Killed Husband: मुरैना जिले में हुए एक अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी के साथ जेल भेज दिया है, जिसने शादी के छह महीने बाद नया प्रेमी तलाश लिया और अपने पति को जान को जान से मार दिया था. आरोपी महिला ने लव मैरिज की थी, लेकिन छह महीने में उसका प्यार खत्म हो गया और उसने दूसरा आशिक तलाश लिया. पत्नी के गैर मर्द से संबंध की जानकारी होने पर पति ने जब एतराज किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 6 महीने पुरानी लव मैरिज को खत्म करते हुए पति को मौत के घाट उतरवा दिया. 

मुरैना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि लव मैरिज के बाद पति की हत्या करने वाली हत्यारिन पत्नी खुशी और उसके प्रेमी विक्रम परमार को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया. कड़ाई से हुई पूछताछ में दोनों टूट गए और मृतक लवकुश की हत्या के अपराध को कबूल लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हवालात भेज दिया. 

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

लव मैरिज के बाद पत्नी की आंखें पड़ोसी युवक से चार हो गई

मामला सिहोंनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोंनिया गांव है, जहां अशोक माहोर पुत्र लवकुश माहोर के इश्क में दीवानी हुई खुशी माहोर ने उससे लव मैरिज की थी, दोनों की मोहब्बत जल्द शादी में तब्दील हो गई. परिवार बढ़ा तो पति कमाने के लिए गुजरात क्या गया, पत्नी की आंखें पड़ोसी युवक विक्रम परमार से चार हो गई. पति लवकुश को जब इसका पता चला तो महिला ने पति को ठिकाने लगाने का निर्णय ले लिया.

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को मौत के घाट उतारा

रिपोर्ट के मुताबिक पति के गुजरात जाने पर पत्नी खुशी चोरी छुपे प्रेमी विक्रम परमार से मिलती थी. मृतक पति का पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया. पति का अवरोध पत्नी खुशी को पसंद नहीं आई और उसने पति को मारने की योजना बना डाली. वारदात की रात पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी को देर रात घर बुलाया और कमरे में सोते हुए पति लव कुश की गोली मारकर हत्या करवा दी. 

ये भी पढ़ें-Weather Of MP: एमपी में इस बार होश उड़ाएगी गर्मी, इंदौर में पिघला रनवे, भोपाल डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स

पूछताछ में खुशी और विक्रम परमार ने जुर्म कबूल लिया

पुलिस के मुताबिक पति लवकुश की हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी विक्रम परमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार विक्रम परमार के घर के नजदीक कचरे में बरामद किया था. मृतक की बहन नंदिनी ने लवकुश की हत्या के लिए विक्रम परमार पर शंका जाहिर की थी. पुलिस ने खुशी और विक्रम परमार से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया.

ये भी पढ़ें-Pro-Iran Slogans: ईरान के पक्ष में VIDEO बनाने वाले 4 युवक भेजे गए जेल, MP पुलिस ने हाथों में हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close