विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

जोरों की भूख लगने पर झटपट बनाएं एग रोल, खाने में स्वादिष्ट और बनाने मे है बेहद आसान

इस स्वादिष्ट रोल को बनाने के लिए, आपको दूध, मक्खन दही, कुछ सब्जियां, मसाला, चपाती और निश्चित रूप से अंडे की जरूरत होगी! अंडा रोल को आप ब्रेकफास्ट में भी बनाकर खा सकते हैं.

Also Read in
जोरों की भूख लगने पर झटपट बनाएं एग रोल, खाने में स्वादिष्ट और बनाने मे है बेहद आसान

कई बार ऐसा होता है कि हमें जोरों की भूख लगती है और हम कुछ ऐसा बना कर खाना चाहते हैं जो झटपट बनकर तैयार हो जाए. ऐसे में अंडा एक सेफ फूड बनता है जो फटाफट बनकर तैयार हो जाता है. हम में से ज्यादातर लोग रोल्स खाना पसंद करते हैं. इनको न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि ये स्वादिष्ट भी होते हैं और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाते हैं.  फिर आप चाहे कोलकाता का पसंदीदा काठी रोल चुनें या मुंबई की फेमस फ्रेंकी. अंडे से बने रोल की सबसे अच्च्छी बात ये है कि इसे एक चपाती में लपेट कर तैयार करा जा सकता है. यह आपको दिन भर में अच्छी मात्रा में ऊर्जा देते हैं!

इस स्वादिष्ट रोल को बनाने के लिए, आपको दूध, मक्खन दही, कुछ सब्जियां, मसाला, चपाती और निश्चित रूप से अंडे की जरूरत होगी! अंडा रोल को आप ब्रेकफास्ट में भी बनाकर खा सकते हैं क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो आपको एनर्जी देता है और आपको स्वस्थ रखता है. एक बार जब आप इस व्यंजन को बना लेते हैं, तो इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए चटनी, केचप या अपनी पसंद के किसी भी डिप के साथ पेयर करें! एग रोल की पूरी रेसिपी नीचे पढ़ें:

कैसे बनाये एग रोल | आसान एग रोल बनाने की रेसिपी

इस डिश को बनाने के लिए अंडे, नमक और काली मिर्च और दूध मिलाकर एक बाउल में निकाल लें. अब एक चपाती लें और उस पर अंडे का मिश्रण डालें. कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच मक्खन डालकर, बिना ढके, तेज आंच पर आधा मिनट तक पकाएं. अंडे के मिश्रण का 1/4 भाग डालें, इसे पलट दें और एक और मिनट के लिए पकाएं, इसके नीचे चाकू डालकर प्लेट में निकाल लीजिए और एक तरफ रख दीजिए. बाकी रोल बनाने के लिए भी इस प्रक्रिया को दोहराएं. हो जाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसके साथ डिप बनाने के लिए, दही, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया एक साथ मिलाएं और मजा लें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com