विज्ञापन

2 और 4 मार्च को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक: होली और धुरेड़ी को लेकर भोपाल में ट्रैफिक प्लान जारी, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

Bhopal Routes Diverted: असुविधा से बचने के लिए नगरीय यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है. जो चालक इन क्षेत्रों से गुजरना चाहते हैं वो वीआईपी रोड, लिली टॉकीज चौराहा या कमला पार्क होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. इ

2 और 4 मार्च को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक: होली और धुरेड़ी को लेकर भोपाल में ट्रैफिक प्लान जारी, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

Bhopal Police Traffic Advisory: भोपाल (Bhopal) शहर में होली (Holi 2026) व धुरेड़ी पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन प्लान जारी (Bhopal Police Traffic Advisory) किया है. 2-3 मार्च की मध्यरात्रि को होने वाले होलिका दहन (Holika Dahan) और 4 मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक धुरेड़ी जुलूस (Dhuredi Julus) को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव (Bhopal Routes Diverted) किया गया है.

आज भारी वाहन के प्रवेश पर रोक

यातायात डायवर्सन के मुताबिक, शहर के मोहल्लों और कॉलोनियों में होलिका दहन के दौरान आंतरिक क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है. 

इन रास्तों पर यातायात प्रतिबंध

बता दें कि 4 मार्च को आयोजित होने वाला धुरेड़ी जुलूस सुबह 8 बजे दयानंद चौक से प्रारंभ होकर जुमेराती गेट, घोड़ा नक्कास, कुंदन नमकीन मार्ग, मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा और भवानी चौक जैसे पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जनकपुरी जाएगी. ऐसे में इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की भव्यता को देखते हुए पुराने शहर के मुख्य मार्गों पर 4 मार्च को सुबह से ही यातायात प्रतिबंध रहेगा.

इसके अलावा मोती मस्जिद से बुधवारा, भारत टॉकीज से इतवारा और नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर जाने वाले सभी प्रकार के परिवहन और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है.

इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है. जो चालक इन क्षेत्रों से गुजरना चाहते हैं वो वीआईपी रोड, लिली टॉकीज चौराहा या कमला पार्क होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा अल्पना तिराहा से सिंधी कॉलोनी और शाहजहानाबाद की ओर जाने वाले यात्री समानांतर मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: MP में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, CM संग बैठक के बाद ऑपरेटरों ने लिया फैसला; बसें सामान्य रूप से चलेंगी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close