विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2023

रणवीर और आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दिल्ली में किया प्रमोशन

हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशनल इवेंट राष्ट्रीय राजधानी के द इंपीरियल होटल में आयोजित किया गया था. 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन करण जौहर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं.

रणवीर और आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दिल्ली में किया प्रमोशन
रणवीर और आलिया ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दिल्ली में किया प्रमोशन
नई दिल्ली:

हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रमोशनल इवेंट राष्ट्रीय राजधानी के द इंपीरियल होटल में आयोजित किया गया था. 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन करण जौहर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म तेजतर्रार पंजाबी रॉकी और बौद्धिक बंगाली पत्रकार रानी के बीच मतभेदों के बावजूद प्यार हो जाने के बारे में है. पारिवारिक विरोध का सामना करने के बाद उन्होंने शादी करने से पहले तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला किया.

अपनी इस फिल्म के बारे में रणवीर ने बताया, 'दिग्गज धर्मेंद्र सर के साथ स्क्रीन शेयर करना एक अद्भुत अनुभव था. मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं और उनके साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा था.' वहीं, आलिया ने कहा, 'मैं शॉट्स के बीच हमेशा हमारी दिग्गज शबाना मैम और जया मैम को देखती थी कि उनकी प्रक्रिया और प्रतिक्रिया क्या है और वे स्क्रीन पर खुद को इतनी खूबसूरती से कैसे पेश करती हैं. मैं ऐसी सुंदरियों के साथ काम करके बेहद खुश हूं.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com