Harda Politics Viral Video: हरदा जिले की राजनीति में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने सियासी तापमान अचानक बढ़ा दिया है. किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के उस बयान ने राजनीतिक हलकों को हिला दिया है, जिसमें उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं को “अगली बार पक्का विधायक” कहकर संबोधित किया. उनके इस बयान के सामने आने के बाद हरदा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. वर्तमान में हरदा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रामकिशोर दोगने जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मोहन साईं को पहले से “पक्का विधायक” बताया जा रहा है, तो क्या कांग्रेस अपने वर्तमान विधायक पर भरोसा नहीं कर रही? या फिर यह 2028 के चुनावों से पहले का कोई आंतरिक संकेत है? राजनीतिक विश्लेषक इसे कांग्रेस के भीतर संभावित बदलाव या भविष्य की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं.
दोगने के पार्टी छोड़ने की अटकलें बढ़ीं, भाजपा में नए समीकरण की चर्चा
शहर में एक और चर्चा जोर पकड़ रही है यदि विधायक रामकिशोर दोगने आने वाले समय में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लेते हैं, तो हरदा का सियासी माहौल पूरी तरह बदल सकता है. इस संभावित सियासी कदम से भाजपा में भी नए समीकरण बनते दिखाई दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में बड़ा सवाल उठता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री कमल पटेल की भूमिका क्या होगी? क्या भाजपा दो मजबूत चेहरों कमल पटेल और रामकिशोर दोगने को एक साथ साध पाएगी? या फिर टिकट को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान बढ़ सकती है?
कांग्रेस की स्थिति पर भी सवाल
वायरल वीडियो ने यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या कांग्रेस अपने ही विधायक को लेकर असमंजस में है? मोहन साईं को “पक्का विधायक” बताने वाला बयान क्या किसी बड़े बदलाव का संकेत है? या यह कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का परिणाम? कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में संभावित फेरबदल और नए चेहरों की एंट्री को लेकर चर्चाएं अपने चरम पर हैं. फिलहाल दोनों दलों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी साफ महसूस की जा सकती है.
हरदा की राजनीति में उठा सियासी भूचाल
हालांकि अभी सब कुछ अटकलों पर आधारित है, लेकिन यह तय है कि वायरल वीडियो और तेजी से फैलती चर्चाओं ने हरदा की राजनीति में हलचल मचा दी है. आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण किस ओर करवट लेते हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा. जनता भी अब इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि अगला दांव किसका भारी पड़ेगा?
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: सदन में गूंजा गोवंश का मुद्दा; सड़क हादसे और किसानों की क्षति, जानिए पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें : MP Vidhan Sabha: मास्टर प्लान पर कांग्रेस का हंगामा; सिंघार ने कहा- CM और मंत्री की लड़ाई में जनता को नुकसान
यह भी पढ़ें : NHAI Projects in MP: ग्वालियर-भिंड-इटावा NH 719 फोर लेन प्रोजेक्ट DPR अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी ये सुविधा
यह भी पढ़ें : Mahakal Temple VIP Visit: महाकाल की शरण में राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे, कहा- बाबा महाकाल से...