विज्ञापन

रणवीर सिंह से विजय वर्मा तक, जब बॉलीवुड एक्टर्स ने शीयर शर्ट्स में दिखाई मेन-करेक्टर एनर्जी

Bollywood News: अपने बेबाक और फ्लैम्बॉयंट फैशन के लिए मशहूर रणवीर ने फ्थालो ग्रीन शीयर एम्ब्रॉयडर्ड शर्ट पहनी, जिसे उन्होंने हैवी टेक्सचर्ड कोट के साथ लेयर किया. अलग-अलग फैब्रिक का यह कॉम्बिनेशन उनके ऑफबीट लुक को और दमदार बनाता है.

रणवीर सिंह से विजय वर्मा तक, जब बॉलीवुड एक्टर्स ने शीयर शर्ट्स में दिखाई मेन-करेक्टर एनर्जी
bollywood news

Bollywood News: कैज़ुअल शर्ट्स अब थोड़ा पीछे हट जाएं, क्योंकि शीयर और नेटेड शर्ट्स का दौर फिर से लौट आया है. बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा से अपने फैशन एक्सपेरिमेंट्स के लिए जाने जाते हैं. चाहे वह कलर कॉम्बिनेशन हो, फैब्रिक का कॉन्ट्रास्ट या यूनिक स्टाइलिंग. अब पुरुषों के वॉर्डरोब में शीयर शर्ट्स खास जगह बना रही हैं. आइए नजर डालते हैं उन एक्टर्स पर जिन्होंने इस ट्रेंड को बखूबी कैरी किया.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

अपने बेबाक और फ्लैम्बॉयंट फैशन के लिए मशहूर रणवीर ने फ्थालो ग्रीन शीयर एम्ब्रॉयडर्ड शर्ट पहनी, जिसे उन्होंने हैवी टेक्सचर्ड कोट के साथ लेयर किया. अलग-अलग फैब्रिक का यह कॉम्बिनेशन उनके ऑफबीट लुक को और दमदार बनाता है.

विजय वर्मा (Vijay Verma)

विजय ने लेसी डिटेल्स वाली ब्लैक नेटेड शर्ट को फ्लेयर्ड ब्लैक पैंट्स के साथ पहना। उनका यह लुक सिंपल होते हुए भी बेहद स्टाइलिश लगा।

वरुण धवन (Varun Dhawan)

वरुण ने स्ट्राइप्ड ब्लैक नेटेड शर्ट के साथ ब्लैक कोट पहना और इसे ब्लैक पैंट्स व फॉर्मल शूज के साथ पूरा किया. उनका क्लासिक अंदाज हमेशा की तरह प्रभावशाली रहा.

साकिब सलीम (Saqib Saleem)

साकिब ने डीप पर्पल शीयर शर्ट पहनी, जिसमें एम्बेलिश्ड डिटेल्स और नेटेड स्लीव्स थीं. साटन स्कार्फ और ऑक्सिडाइज्ड नेकचेन ने उनके लुक में अलग ही चार्म जोड़ दिया.

ईशान खट्टर (Ishaan Khatter)

ईशान ने नेटेड शर्ट को ग्लॉसी लेदर जैकेट के साथ पेयर किया. ट्राउजर और वेलवेट शूज के साथ उनका यह लुक कैज़ुअल होते हुए भी बेहद ट्रेंडी लगा. अगर आप पार्टी या किसी खास इवेंट के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन ढूंढ रहे हैं, तो शीयर शर्ट्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती हैं. ये सारे एक्टर्स इन दिनों जनता की पहली पसंद बने हुए हैं. ये एक्टर्स एक से एक बड़ी फिल्मों में नजर आ रहे. जनता को भी इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है.

यह भी पढ़ें : Exclusive: कश्मीरी डायरेक्टर तारिक भट्ट को भाया भोपाल, किसानों को लेकर बना रहे फिल्म

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close