विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2025

सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, बेटे के सामने पिता को बेरहमी से मार डाला

Naxalite Killed Villagers: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है. बुधवार देर रात सलातोंग गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण रव्वा सोना (50) की निर्मम हत्या कर दी.

सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, बेटे के सामने पिता को बेरहमी से मार डाला

Naxal Attack in Sukma: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है. कई बड़े नक्सली नेता सुरक्षाबलों से ढेर हो चुके हैं, लेकिन अभी भी नक्सलियों की कायराना हरकतें थम नहीं रही हैं. सुकमा जिले में बुधवार देर रात कुछ नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

यह घटना कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव में हुई है. मृतक की पहचान रव्वा सोना (50) पिता देवा के रूप में हुई है. यह घटना तब हुई है, जब पड़ोसी गांव किस्टाराम में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा आए हुए थे. रव्वा सोना रात को अपने घर में खाना खा रहे थे. उसी समय कुछ नक्सली घर पहुंचे और उन्हें कुछ काम के बारे में बताकर बुलाकर ले गए.

पीछे-पीछे बेटा भी गया

नक्सलियों के पीछे-पीछे रव्वा का बेटा भी चल दिया. गांव से जब दूर निकल गए तो रव्वा को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी. बेटा डर के मारे छिपा रहा और भागकर घर पहुंचा, फिर ग्रामीणों को सूचना दी. जब पहुंचे तो उन्हें रव्वा का शव मिला. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

हत्या के बाद नक्सली मौके पर शव के पास एक पर्चा भी फेंक गए थे, जिसमें आरोप लगाया था कि रव्वा मुखबिरी करता था. इसलिए उसकी हत्या की.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है. मामले में केस दर्ज किया है और जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- सुकमा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close