विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2024

एक पेड़ मां के नाम: MP के बाद छत्तीसगढ़ में भी शुरू हुआ अभियान, पीपल का पेड़ लगाकर सीएम साय ने की शुरुआत 

Chhattisgarh News: सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी की एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को अपने प्रदेश में भी शुरू कर दिया. सीएम साय ने पीपल का पेड़ लगाकर इस योजना की शुरुआत की.

एक पेड़ मां के नाम: MP के बाद छत्तीसगढ़ में भी शुरू हुआ अभियान, पीपल का पेड़ लगाकर सीएम साय ने की शुरुआत 
सीएम ने लगाया पीपल का पेड़

Ek Ped Maa ke Naam: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की. नवा रायपुर (Nava Raipur) के जैव विविधता पार्क में सीएम विष्णु देव साय ने पूरे विधि विधान के साथ पीपल के पौधे (Peepal Tree) का रोपण किया. सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपनी-अपनी मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं.

सीएम ने शुरू की एक पेड़ मां के नाम योजना

सीएम ने शुरू की एक पेड़ मां के नाम योजना

चार करोड़ पौधे लगाने का संकल्प

सीएम साय ने वन विभाग का बैनर जारी करते हुए कहा कि राज्य में इस महा अभियान के तहत चार करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. साथ ही, योजना के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 6 लाख पौधे लगाए गए. सीएम ने पीएम की इस योजना की सराहना की और महतारी वंदन योजना को लेकर भी बात की.

ये भी पढ़ें :- MP की 16 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज में अब रह गए 6 नाम, MCU समेत प्राइवेट विवि हुए बाहर, देखिए UGC की लिस्ट

रायपुर में सीएम साय का कार्यक्रम

रायपुर में सीएम साय का कार्यक्रम

सभी का मिलकर पेड़ लगाना जरूरी-सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की है. पीएम मोदी की अपील एक आंदोलन का रूप ले चुकी है. इस साल अकेले वन विभाग चार करोड़ पौधे लगाने जा रहा है. पीपल का पेड़ 24 घंटा ऑक्सीजन देता है और इस अभियान के तहत हर्र, बहेड़ा, आंवला, जैसे गुणकारी पौधे भी लगाए जा रहे हैं. बहुत जरूरी है कि सभी लोग मिलकर पेड़ लगाए.'

ये भी पढ़ें :- BJP नेता प्रताप सिंह की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे के बाद ऐसी है हालत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com