विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

खंडहर में तब्दील हुए स्कूल में मिला मासूम का शव, गले पर मिले चोट के निशान, दो साल से बंद पड़ा था...

MP Government School: बिन मां का साढ़े पांच साल का मासूम बच्चा गुरुवार दोपहर से लापता था. अकेले मासूम बच्चे का पालन-पोषण करने वाले पिता लापता हुए मासूम के वापस लौटने की आस थी. पूरा दिन बीत गया, लेकिन दोपहर से लापता हुए मासूम की खोज-खबर नहीं मिली और रात में जब बेटे का शव मिलने की खबर आई तो लाचार पिता को पूरी तरह से हिल गया. . 

खंडहर में तब्दील हुए स्कूल में मिला मासूम का शव, गले पर मिले चोट के निशान, दो साल से बंद पड़ा था...
CHILD DEAD BODY IN CLOSED SCHOOL

Dead Body Found In School: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो साल से बंद एक खंडहरनुमा स्कूल में बिन मां के मासूम का शव मिला. मासूम का शव पुराने स्कूल के क्लास रूम से बरामद हुआ. जंगल में आग की तरह फैली यह खबर जब उस पिता तक पहुंची, जो अकेले उस मासूम को पाल रहा था, तो उसके आंखों के सामने अंधेरा छा गया. 

बिन मां का साढ़े पांच साल का मासूम बच्चा गुरुवार दोपहर से लापता था. अकेले मासूम बच्चे का पालन-पोषण करने वाले पिता लापता हुए मासूम के वापस लौटने की आस थी. पूरा दिन बीत गया, लेकिन दोपहर से लापता हुए मासूम की खोज-खबर नहीं मिली और रात में जब बेटे का शव मिलने की खबर आई तो लाचार पिता को पूरी तरह से हिल गया. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

खंडहर बन चुके एक सरकारी स्कूल के अंदर मिली मासूम की लाश

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास का है, जहां खंडहर बन चुके एक सरकारी स्कूल के अंदर साढ़े पांच साल के मासूम का शव स्कूल के क्लास रूम में पड़ा हुआ मिला. गुरुवार रात सामने आई इस दर्दनाक खबर ने मासूम का अकेले पालन-पोषण कर रहे पिता के दिल को चीर गया. मासूम का शव दो साल पहले बंद हो चुके सरकारी स्कूल के फर्श पर पड़ा मिला.

दोपहर 1 बजे से घर से अचानक गायब हो गया था पांच वर्षीय अनिल

रिपोर्ट के मुताबिक लगभग खंडहर बन चुके सरकारी स्कूल के अंदर मृत मिले मासूम की पहचान अनिल कोरकू के रूप में हुई है, जो गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे से घर से लापता था. पिता को जब सूचना मिली कि उसके लापता बेटे का पता चल गया है, तो दौड़ कर मौके पर पहुंचा और सामने बेटे का शव देखकर टूट गया. मासूम बच्चे के गले पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: नशे में धुत्त शख्स सांड पर सवार हो गया, सिगरेट पीते हुए करने लगा सवारी, नहीं देखा होगा ये वीडियो

सरकारी स्कूल दो वर्षों से बंद पड़ा था और लगभग खंडहर हालत में है

गौरतलब है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मा्मले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि स्कूल पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा था और लगभघ खंडहर हालत में है. मासूम के खंडहर में होने की जानकारी पुराने सरकारी स्कूल के पास स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई. सीसीटीवी फुटेज में मासूम को स्कूल की दिशा में जाते हुए देखा गया है.

मां का पहले निधन हो चुका, पिता मासूम का पालन-पोषण कर रहा था

ग्रामीणों के अनुसार बच्चे की मां का पहले ही निधन हो चुका है और उसका पालन-पोषण उसके पापा द्वारा किया जा रहा था. घटना के बाद पिता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सिविल लाइन थाना टीआईआर एस तिवारी ने कहा कि पुलिस मासूम के मौत के कारणों की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे केस की हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है. 

ये भी पढ़ें-Deadly Stunt: सड़क पर किया था जानलेवा स्टंट, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 बालिग और नाबालिग छात्रों को सिखाया सबक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com