विज्ञापन

A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Bull Attack: बहन के साथ कोचिंग से लौट रहे मासूम पर आवारा सांड एकाएक हमलावर हो गया. सांड ने मासूम पर कई बार जानलेवा हमला किया और कई बार मासूम को अपनी चपेट में लेने की कोशिश की. रोंगटे खड़े करने वाली घटना के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर लोग मासूम को बचाने के लिए नहीं पहुंचते तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी.

A Heart Wrenching Video: सावधान! कभी भी हमला कर सकता हैं सांड, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
BULL ATTACKED ON CHILD, SPINE SHIVERING VIDEO GOES VIRAL

Spine Shivering Video: ग्वालियर में सांड के हमले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शांत खड़ा एक सांड बहन के साथ घर लौट रहे एक बच्चे पर अचानक हमला कर देता है. सांड के जानलेवा हमले से मासूम की जान पर बन आती है. हल्ला सुनकर वहां पहुंचे लोग मदद के लिए पहुंचे और सांड का भगा दिया. घटना में मासूम की जान तो बच गई, लेकिन नगर निगम की लापरवाही की पोल खुल गई.

बहन के साथ कोचिंग से लौट रहे मासूम पर आवारा सांड एकाएक हमलावर हो गया. सांड ने मासूम पर कई बार जानलेवा हमला किया और कई बार मासूम को अपनी चपेट में लेने की कोशिश की. रोंगटे खड़े करने वाली घटना के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर लोग मासूम को बचाने के लिए नहीं पहुंचते तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी.

ये भी पढ़ें-VIDEO: नशे में धुत्त शख्स सांड पर सवार हो गया, सिगरेट पीते हुए करने लगा सवारी, नहीं देखा होगा ये वीडियो

बहन के साथ कोचिंग से घर लौट रहा था मासूम

मामला मुरार के शिवहरे कॉलोनी का है, जहां गुरुवार को बहन के साथ कोचिंग से लौटते समय UKG छात्र गोविंद लक्षकार पर सांड ने हमला कर दिया. अचानक हुए सांड के हमले को लेकर मासूम घबड़ा गया. सांड के हमले से बचने के लिए मासूम ने दौड़ लगाई, लेकिन सांड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. सांड ने मासूम क़ो दबोचकर सिर और माथे से दबाना शुरू किया, जिससे एक बार उसकी जान पर बन आई.

सांड से बचने के लिए मासूम ने खूब किया संघर्ष

रिपोर्ट के मुताबिक सांड के हमले के बाद बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास खड़े लोग मौके पहंच गए और सांड के चंगुल से मासूम छुड़ाने के लिए हटाने की कोशिश. मासूम ने काफी देर तक सांड से बचने के लिए संघर्ष किया. अंततः लोग सांड क़ो भगाने में कामयाब हुए, जिससे बच्चे की जान बचाई जा सकी. हालांकि सांड के हमले से मासूम जरूर घायल हो गया.

ये भी पढ़ें-Bulldozer Action: आंखों के सामने ढहा आशियाना, परिवार गुहार लगाता रहा, नहीं रूका बुलडोजर

सांड के हमले से घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसक़ो 22 टांके लगाने पड़े. डाक्टरों के मुताबिक सांड हमले में घायल मासूम के शरीर कई जगह फ्रैक्चर भी आए है, फिलहाल मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सामने आए घटना के सीसीटीवी वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.  

ग्वालियर की सड़कों पर आम है सांड का छुट्टा घूमना

गौरतलब है ग्वालियर शहर की सड़कों पर सांड और गौवंशों को छुट्टा घूमना आम बात है, जिससे अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन नगर निगम कान में तेल डाले हुए है. नगर निगम की लापरवाही के चलते रोजाना लोग सांड के हमलों का शिकार होते रहते हैं. यही कारण है कि राहगीरों को छुट्टा घूम रहे सांड और गौवंशों के हमलों का शिकार होना पड़ता है, जिससे कभी भी जान पर भी बन आती है. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close