विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2026

Bulldozer Action: आंखों के सामने ढहा आशियाना, परिवार गुहार लगाता रहा, नहीं रूका बुलडोजर

Encroahment Drive: अपना आशियाना खो चुके परिवारों का कहना है कि जिला प्रशासन से उन्होंने दो दिन की मोहलत मांगी थी, ताकि वो सामान मकानों से हटा सके, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. देर शाम शुरू हुई कार्रवाई में उन्हीं के आंखों के सामने बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त कर दिया, जिस पर अवैध कब्जा करके पीड़ित परिवार वहां रह रहे थे.

Bulldozer Action: आंखों के सामने ढहा आशियाना, परिवार गुहार लगाता रहा, नहीं रूका बुलडोजर
BULLDOZER ACTION AGAINT ENCROACHMENT IN DHAMTARI

Drive Against Encroachment: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 22 अवैध घरों पर बुलडोजर चलवा दिए. बुलडोजर कार्रवाई से पहले वहां रहे परिवारों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने के लिए हाथ जोड़े और मिन्नतें की, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी और अवैध मकानों पर बुलडोजर चलवाकर शासकीय जमीन को मुक्त करवा लिया.

अपना आशियाना खो चुके परिवारों का कहना है कि जिला प्रशासन से उन्होंने दो दिन की मोहलत मांगी थी, ताकि वो सामान मकानों से हटा सके, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. देर शाम शुरू हुई कार्रवाई में उन्हीं के आंखों के सामने बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त कर दिया, जिस पर अवैध कब्जा करके पीड़ित परिवार वहां रह रहे थे.

ये भी पढ़ें-छतरपुर SDM ऑफिस पर पथराव, पुलिस ने वाटर कैनन और 'लाठी' का इस्तेमाल कर ग्रामीणों को खदेड़ा

एक्शन के खिलाफ पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया गया

मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरछेडी से जुड़ा है, जहां अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई. मंगलवार को हुए बुलडोजर एक्शन के दौरान अवैध कब्जा करने वाले परिवारों ने हाथ-पैर जोड़े, लेकिन बुलडोजर एक्शन नहीं रूका. एक परिवार ने एक्शन के खिलाफ शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया, लेकिन प्रशासन ने मामले को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया.

कई नोटिस देने के बाद मकान खाली करने को राजी नहीं थे लोग

रिपोर्ट के मुताबिक बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सोमवार देर शाम पिपरछेडी के क्षेत्रीय लोगों ने सरपंच के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन मंगलवार शाम 5 बजे कार्रवाई के लिए लाव-लश्कर के साथ पहुंची पुलिस और प्रशासन ने अतिक्रमण को ढहा दिया. बताया जाता है कि आरोपियों ने जमीनों पर अवैध कब्जा करके बाउंड्री वॉल बना लिया था और कई बार नोटिस देने के बावजूद खाली करने को राजी नहीं हुए थे.

ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?

सवाल उठता है जब शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर लोगों ने मकान बनाए गए तब प्रशासन कहा था? अवैध कब्जाधारियों द्वारा पिछले साल भर से अवैध कब्जे वाली जमीनों पर निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन कोई उन्हें रोकने नहीं पहुंचा था. क्षेत्र में बुलडोजर की कार्रवाई तब की गई है, जब कब्जाई जमीनों पर निर्माण कार्य पूरा हो गया.

ये भी पढ़ें-Bike Ambulance: आदिवासियों के लिए संजीवनी बनी बाइक एंबुलेंस, देवदूत बनकर मरीजों को पहुंचा रही अस्पताल

पीपरछेडी गांव में 22 अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई

बताया जाता है कि पीपरछेड़ी गांव में अवैध रूप से कब्जाए कुल 22 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया, इसमें एक मकान सहित कई लोगों के बाउंड्री वॉल को बुलडोजर की मदद से तहस-नहस कर दिया गया. बुलडोजर एक्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया था ताकि अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कोई व्यवधान नहीं आए. 

छलकते आंसुओं के बीच कार्रवाई रोकने की अपील करते रहे परिवार

उल्लेखनीय है अर्जुनी थाना पुलिस टीआई, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई बुलडोजर कार्रवाई की गई. नायब तहसीलदार ने बताया कि कई बार नोटिस भेजने के बाद भी अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा को नहीं हटाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई. वहीं, छलकते आंसुओं के बीच पीड़ित परिवारों का कहना है कि गुहार लगाते-लगाते वो थक गए, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी.

ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close