विज्ञापन

Social Boycott: मुस्लिम समाज आगे आया, मंदिर परिसर में गलत हरकत करने वाले युवक को समाज से किया बहिष्कृत

Jabalpur News: आरोप है कि काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जू भूरा ने गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंगरहा मोहल्ले में स्थित एक मंदिर परिसर बेहद ही अशोभनीय काम किया, जिस पर हिंदू संगठनों द्वारा नाराजगी जताई गई.अब मुस्लिम धर्मगुरूओं ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  

Social Boycott: मुस्लिम समाज आगे आया, मंदिर परिसर में गलत हरकत करने वाले युवक को समाज से किया बहिष्कृत
Muslim community step forward and accused boycotted Socially

Indecent Act At Temple: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित एक शिव मंदिर परिसर में अशोभनीय कृत्य करने वाले एक मुस्लिम युवक की हरकतों की मुस्लिम धर्मगुरूओं ने निंदा करते हुए आरोपी को समाज से बहिष्कृत कर दिया है. आरोपी को शिव मंदिर परिसर में गलत हरकत करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए विरोध जता रहे हैं.

आरोप है कि काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जू भूरा ने गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंगरहा मोहल्ले में स्थित एक मंदिर परिसर बेहद ही अशोभनीय काम किया, जिस पर हिंदू संगठनों द्वारा नाराजगी जताई गई.अब मुस्लिम धर्मगुरूओं ने भी घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें-Jabalpur News: शिव मंदिर में मुस्लिम युवक की आपत्तिजनक हरकत, लोगों ने की पिटाई; जानें मामला 

अशोभनीय हरकत से उपजे आक्रोश के बीच आगे आया मुस्लिम समाज

रिपोर्ट के मुताबिक गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंगरहा मोहल्ले में स्थित धार्मिक स्थल में आरोपी द्वारा किए गए गलत हरकत के बाद उपजे आक्रोश के बीच मुस्लिम समाज आगे आया. मुस्लिम धर्म गुरु मुबारक कादरी ने जारी एक बयान में कहा कि इस अमर्यादित कृत्य के लिए आरोपी को समाज से बहिष्कृत किया गया है और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि हिंदू-मुस्लिम सौहार्द बना रहे.

मुस्लिम समाज ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है

घटना की जानकारी के एक जगह एकत्रित हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने घटना की तीखी निंदा की और आगे कहा कि नशे की हालत में या किसी भी परिस्थिति में किसी धार्मिक स्थल पर किया अशोभनीय कृत्य न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इस्लाम और मुस्लिम समाज की शिक्षाओं के भी विरुद्ध है. ऐसे कृत्य को समाज किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करता हैं. 

ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को सौंपे ज्ञापन में पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जू भूरा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके ताकि दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा कायम रहे.

ये भी पढ़ें-लाइनमैन हर माह वसूलता था 200 रुपए, ग्रामीणों के उड़े होश जब 3 साल बाद घर पहुंचा 19 लाख रुपए का बकाया बिल

मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हरकत करते हुआ पकड़ा गया था युवक

चश्मदीदों के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में आपत्तिजनक हरकत करने के बाद लेटा हुआ था. लोगों द्वारा उसे आपत्तिजनक करते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी थी, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद आरोपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया था.

स्थानीय लोग बोले, अब धार्मिक स्थल में करेंगे शुद्धिकरण कार्यक्रम 

मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर किए गए आपत्तिजनक हरकतों को लेकर मंदिर प्रबंधन में खासा नाराजगी देखी गई है. स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में हुए घृणित कृत्य के बाद मंदिर का शुद्धिकरण कार्यक्रम किया जाएगा. मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे.  

ये भी पढ़ें-मंदिर की दान पेटी चुरा ले गया चोर, सीसीटीटीवी कैद हुआ सारा नजारा, बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसा था

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close