विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2024

Dantewada Hospital: आंख फोड़वा, HIV के बाद नया कांड! नक्सल इलाके के अस्पतालों को नहीं मिली करोड़ों की रकम, जांच शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बार जिला अस्पताल के अफसर  ने ब्लॉक के अस्पतालों के लिए मिले करोड़ों रुपये को जिला अस्पताल में खर्च कर दिया है.आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है? 

Dantewada Hospital: आंख फोड़वा, HIV के बाद नया कांड! नक्सल इलाके के अस्पतालों को नहीं मिली करोड़ों की रकम, जांच शुरू

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लगातार स्वास्थ्य विभाग की परत-दर परत पोल खुल रही है.कभी यहां आंख फोड़वा कांड हो रहा है तो कभी किसी मरीज को गलत रिपोर्ट थमा दी जा रही है. लेकिन इस बार NDTV के  हाथ ऐसे दस्तावेज लगे हैं जिसे पढ़कर आपको हैरानी होगी.  इस जिला अस्पताल में  NHM {राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन} के तहत मिले 4 करोड़ 40 लाख रुपये में से  स्वीकृत 3 करोड़ 48 लाख रुपये से  किस तरह दवाई और सामग्री खरीदी के नाम पर गड़बड़ी कर दी गई है. 

ये है मामला 

दरअसल  दंतेवाड़ा जिला को नक्सल प्रभावित जिला मानते हुए यह राशि जिले में चलने वाले 4 ब्लॉक के  4 CHC सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 13 PHC प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र और 76 उप स्वास्थ्य केंद्रों में ड्रगस और कंज्युमेबल (दवाई एवं सामान) खरीदी करनी थी. लेकिन इस पूरी राशि को नक्सल क्षेत्रों के अस्पतालों में एक रुपया भी न खर्च कर सीधे जिला अस्पताल के तात्कालिक पूर्व सीएस कपिल देव कश्यप और सीएचएमओ संजय बसाक ने जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में ही कागजों में खरीदी कर डाली है. अब इस मामले में  राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय जांच टीमें बनाकर जांच की जा रही है.ताकि इस तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर एक्शन हो सके.

दंतेवाड़ा के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जांच टीम का गठन किया गया है. जांच चल रही है. जांच के बाद जब लिखित में जवाब आएगा. तब नियमानुसार कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें CG: फंगस वाले OT में मोतियाबिंद का ऑपरेशन! 10 मरीजों की हालत बिगड़ी, जांच टीम खोलेगी राज  

किस तरह हुआ कांड समझिए 

दरअसल में यह पूरा खेल तात्कालिक सीएस कपिलदेव कश्यप ने खेला है.राशि जरूर सीएचएमओ को मिली लेकिन  उच्च अधिकारियों के दबाव में राशि  सिविल सर्जन की तरफ एक मुश्त ट्रांसफर कर दी गई  है. क्योंकि प्राप्त दस्तावेज में साफ तौर पर मौखिक चर्चा के बाद राशि ट्रांसफर की बात लिखी गई है. इधर दंतेवाड़ा कलेक्टर ने इस पर एक जिला स्तरीय जांच गठित करते हुे पड़ताल शुरू कर दी है. 

जांच टीम में एसडीएम जयंत नाहटा, सीएमएचओ डॉ रामटेके, ट्रेजरी अफसर और तहसीलदार शामिल हैं. जो यह जांच करेगी कि 13 मार्च 2024 को राज्य से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा को मिली राशि किस तरह से नियम विरुद्ध तरीके से 5 जून को किस तरह से कागजों में कर ली गई है.

जिला अस्पताल के लिए कई मद से आते हैं रुपए एनएचएम से प्राप्त राशि में से 81 लाख 55 हजार 895 रुपए जिले के 93 अस्पतालों के लिए दवाओं पर और 2 करोड़ 68 लाख 44 हजार रुपए अन्य संसाधनों पर खर्च किया जाना था. लेकिन इन अस्पतालों में एक रुपया भी खर्च ना कर सारी राशि जिला अस्पताल पर खर्च कर दी गई. जबकि जिला अस्पताल में अलग- अलग मद से वैसे ही करोड़ों रुपए प्राप्त होते हैं. ऐसे में सरकार किस तरह दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

ये भी पढ़ें Dantewada Hospital: मोतियाबिंद कांड के बाद अब जिला अस्पताल से सामने आया एचआईवी पॉजिटिव कांड, जानें-क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें Dominos: वेज ऑर्डर पर नॉन वेज की डिलीवरी! डोमिनोज के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com