विज्ञापन

क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं, आ गई गुलाबी कमांडो, अब महिला कमांडोज कांकेर में करेगी अपराधियों का सफाया

Crime Against Womens: कांकेर पुलिस की टीम पिछले 3 सालों से स्कूल, कॉलेज व अन्य जगहों पर पहुंचकर किशोरियों और महिलाओं को आत्मरक्षा और अपराधियों से निपटने के लिए गुर सिखा रहे है, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि गुलाबी महिला कमांडों महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगी.

क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं, आ गई गुलाबी कमांडो, अब महिला कमांडोज  कांकेर में करेगी अपराधियों का सफाया
PINK COMMANDOS TEAM TO CATCH CRIMINALS

Pink Commondos: कांकेर पुलिस ने जिले में क्रिमिनल्स के सफाए के लिए एक महिला रक्षा टीम बनाई है, जिसको नाम दिया है 'गुलाबी कमांडो'. कांकेर पुलिस के महिला कमांडोज को खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया है, जिसके लिए गुलाबी गैंग के यूनिफॉर्म से लेकर वाहन को भी गुलाबी रंग से तैयार किया गया है.

'गुलाबी गैंग' का नाम सुनते ही मन में गांव की महिलाओं की टोली याद आ जाती है, जो गुलाबी साड़ी में हाथों में लाठी लेकर चलती थी. दरअसल, कांकेर पुलिस ने महिला के खिलाफ हो रही हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ गुलाबी कमांडो को सड़क पर उतारा है, जो जिले में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर नियंत्रण का जिम्मा संभालेंगी.

ये भी पढ़ें-Tunnel Stunt: 80 की रफ्तार...बाइक पर खड़े होकर सुरंग में घुसा युवक, खौफनाक स्टंट का वीडियो देखें

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश के लिए महिलाओं को कमान

रिपोर्ट के मुताबिक कांकेर में महिला अपराधों पर अंकुश के लिए कांकेर जिले में तैनात हुए नए एसपी ने अपराधों पर नियंत्रण के एक नई रक्षा टीम बनाई है, जिसकी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपा जा रहा है. यह महिलाएं कोई और नहीं पुलिस की महिला कमांडो है. जो अब गुलाबी कमांडो बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने तैयार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गुलाबी ड्रेस, गुलाबी हैलमेट और गुलाबी स्कूटी में घूम रहीं महिला कमांडो

गौरतलब है दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में भी नई महिला रक्षा टीम के महिला कमांडो अपने कार्यो पर तैनात रहकर अपराधों पर अंकुश लगाने कार्य करेंगी. कांकेर पुलिस की यह महिला कमांडो गुलाबी ड्रेस, गुलाबी हैलमेट और गुलाबी स्कूटी में सवार होकर शहर के गली मोहल्लों, स्कूल, छात्रावास पर घूम रही है.

ये भी पढ़ें-White Sandalwood: PM मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर शुरू की सफेद चंदन की खेती, किसान को अब मिलेगा 5 करोड़ का गारंटीड मुनाफा!

कांकेर जिले के नए एसपी निखिल कुमार राखेचा ने जिले में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराधों पर लगाम कसने कई प्रयत्न किए हैं, जिनमे से एक “महिला रक्षा टीम” टीम है, जो शहर की महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नजर रखेगी और क्रिमिनल्स पर कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें-Reel Ka Chakkar: वीडियो वायरल करने की सनक में ब्याहता से विधवा बन गई, गला घोंटकर पति की ले ली जान

रियलिटी चेक पर निकली एनडीटीवी की टीम, भागते नजर आए अपराधी

रविवार रात रियलिटी चेक पर निकली एनडीटीवी की टीम ने पाया कि कुछ असामाजिक तत्व महिला कमांडो को अपनी ओर आता देख भाग खड़े हुए. महिला कमांडो डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे ने बताया कि रोजाना ऐस लोग मिलते है, जिन्हें समझाइस दी जा रही है, लेकिन सड़कों पर अब असमाजिक तत्व के लोग अब कम संख्या में नजर आने लगे है.

Latest and Breaking News on NDTV

 पुलिस कंट्रोल, हेल्पलाइन नंबर और बारकोड से लैस है गुलाबी स्कूटी 

कांकेर जिले में उतारी गई महिला कमांडोज की गुलाबी स्कूटी में लाइट, सायरन, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर, बारकोड मौजूद हैं. बारकोड को स्कैन करने से अभिव्यक्ति एप खुलता है. जिसमें महिला संबंधित अपराधों की जानकारी, शिकायत और आपातकाल नंबर है, जिससे उसे तत्काल सहायता मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-अपराधी निकला युवा कांग्रेस का नव निर्वाचित सचिव, रेप और डेथ थ्रेट केस में गया अंदर, FIR के बाद कार्रवाई

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close