विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2024

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन को मिली 9 करोड़ के कार्यों की सौगात, किया जाएगा नवीनीकरण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन बैकुंठपुर में बनने वाले ओवरब्रिज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. योजना के तहत स्टेशन का 9 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा. PM मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन में LED स्क्रीन व बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया था.

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन को मिली 9 करोड़ के कार्यों की सौगात, किया जाएगा नवीनीकरण
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन को मिली 9 करोड़ के कार्यों की सौगात, किया जाएगा नवीनीकरण

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन बैकुंठपुर में बनने वाले ओवरब्रिज का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया. योजना के तहत स्टेशन का 9 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा. PM मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन में LED स्क्रीन व बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया था. इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि भारत अब बड़े सपने देखता है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करता है. PM ने कहा कि उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल जून से शुरू होगा, लेकिन जिस पैमाने और तेजी के साथ वह काम कर रही है, उसने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है.

इस दौरान कई बड़े पदाधिकारी रहे मौजूद  

उन्होंने रेलवे में बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि लोगों ने पिछले 10 वर्षों में एक नए भारत का निर्माण होते देखा है, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत, पटरियों की सफाई और विद्युतीकरण पर जोर शामिल है. कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नपा परिषद शिवपुर चरचा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, शैलेश शिवहरे, रेलवे के आर शंकरन, बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक जेके जेना, वरिष्ठ रेल अधिकारी विजय कोरी, उमेश कुमार, शुभम कुमार, सुधीर कुमार सहित शहर के नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्र-छात्राएं, युवा व ग्रामीण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें :- ऐसे सुधरेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं! इलाज छोड़ ऑपरेशन थिएटर में रील बना रही नर्स, वीडियो वायरल

PM मोदी ने विपक्ष को लेकर कही ये बात 

PM ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता के पैसे की लूट रोक दी और कमाए गए हर पैसे का इस्तेमाल रेलवे सेवाओं के विस्तार में किया गया. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे पहले राजनीति का शिकार हुआ करती थी लेकिन अब यह यात्रा की सुगमता का मुख्य आधार है और यह रोजगार का भी एक बड़ा स्रोत है. PM मोदी ने कहा कि रेलवे का वित्तीय घाटा पहले एक आम बात हुआ करती थी, लेकिन राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर अब परिवर्तन की एक बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि उनके सपने मेरा संकल्प हैं. आपके सपने, कड़ी मेहनत और मेरा संकल्प विकसित भारत की गारंटी है. 

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh: सदन में गूंजा अमानक बीज और कीटनाशक सप्लाई का मुद्दा, मंत्री करते रहे धान खरीदी का गुणगान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com