विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2023

Raipur : 300 मीट्रिक सुगंधित चावल से भरे 11 ट्रक सीएम विष्णु देव ने झंडी दिखाकर किए अयोध्या रवाना

Sugandhit chaaval arpan samaaroh: छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है. अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है. भगवान राम के ननिहाल से 3000 क्विंटल सुगन्धित चावल अयोध्या भेजा गया है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Raipur : 300 मीट्रिक सुगंधित चावल से भरे 11 ट्रक सीएम विष्णु देव ने झंडी दिखाकर किए अयोध्या रवाना

Chhattisgarh News: भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या (Ayodhya)नगरी छत्तीसगढ़ के सुगन्धित चावल से महकेगी. शनिवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय (Visnu deo sai) ने 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना किया है. राइस मिलर्स एसोसिएशन ने भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से जन्मभूमि अयोध्या के लिए सुगंधित चावल भेजा है. 

कई जिलों से इकट्ठा कर भेजा 

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन (Rice Millers Association) ने सुगंधित चावल अर्पण समारोह का आयोजन किया. यह कार्यक्रम रायपुर के VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर में हुआ. इसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी पहुंचे. CM विष्णु देव ने  श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) के लिए रवाना किया. ये अब तक की सबसे बड़ी चावल की खेप है जो अयोध्या पहुंचेगी. इस चावल को छत्तीसगढ़ के कई जिलों से एकत्रित कर अयोध्या भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें Mahadev Betting App Case: आरक्षक की पत्नी के घर पहुंची ED की टीम, दीवार पर चस्पा किया नोटिस

खुशहाली की कामना की 

इससे पहले श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयाल दास बघेल, मंत्री  लक्ष्मी रजवाड़े एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे. बता दें कि छत्तीसगढ़ कौशल प्रदेश रहा है. जो रामलला की जननी माता कौशल्या की जन्म भूमि है, इसलिए भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे है. राम लाल की स्थापना अयोध्या में हो रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है. 

ये भी पढ़ें NDTV का असर - 'पोषण राशि चोरी' की जांच शुरू, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close