विज्ञापन

'रावण ने सीता का हरण किया तो...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

जकार्ता में हनुमान कथा कर रहे बागेश्वर सरकार ने बोला कि रावण ने सिर्फ सीता का हरण किया था पर यहां आस्था की चोरी हुई है, FIR दर्ज हो चुकी है और आगे कार्रवाई होगी.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर का चढ़ावा चोरी करने वालों पर साधा निशाना.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) का भी बयान आया है. उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट है. इस समय वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हैं, जहां वह हनुमान कथा का आयोजन कर रहे हैं.

बागेश्वर सरकार ने कहा, "रावण ने तो केवल माता सीता का हरण किया था, लेकिन राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी करोड़ों हिंदुओं की आस्था की चोरी है. इसकी एफआईआर दर्ज हो चुकी है और आगे भी इस मामले में कार्रवाई होगी." उन्होंने आगे कहा, "सीता का हरण करने वाले रावण का पूरा वंश नष्ट हो गया था. जो लोग राम मंदिर में चोरी जैसे पाप में शामिल हैं, उन्हें भगवान महादंड देंगे. कानून अपना काम करेगा और ईश्वर का न्याय भी अवश्य होगा."

बागेश्वर सरकार के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी के कड़े एक्शन की सिफारिश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी नामजद आरोपी हैं. सभी का मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. CJM कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस सोमवार को कोर्ट में याचिका देकर इन्हें रिमांड पर ले सकती है. गिरफ्तार आरोपियों में 6 चढ़ावे और नकदी की गिनती का काम देखते थे.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में होंगे बड़े बदलाव, VHP अध्यक्ष आलोक कुमार का इशारा, क्या इस्कॉन, अक्षरधाम जैसी व्यवस्था होगी?

ये भी पढ़ें- पता चल गया राम मंदिर में दान की गईं 200 किलो चांदी की ईंटों का क्या हुआ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close