-
रायपुर एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश, इंदौर का युवक गिरफ्तार
Raipur Airport पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए फ्लाइट से यात्रा करने की कोशिश कर रहे इंदौर के युवक को ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया. सुरक्षा जांच के दौरान आधार कार्ड संदिग्ध पाए जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ.
- मार्च 14, 2026 22:10 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत! कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की MBBS योजना शुरू
Chhattisgarh News: कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (MBBS) शुरू की है. इस योजना के तहत लाखों उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बकाये और सरचार्ज में बड़ी छूट मिलेगी.
- मार्च 14, 2026 20:30 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
CG Gov Job Recruitment: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर आने वाली है वैकेंसी, नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
Government Job: उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 700 पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण कर विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है. भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 24 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को सभी आवश्यक जानकारियों के साथ पत्र भेज दिया है.
- मार्च 14, 2026 08:45 am IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: मो. इफ्तेखार अहमद
-
बंदूक छोड़ लोकतंत्र की दहलीज पर: सुकमा के सरेंडर नक्सलियों ने करीब से देखा विधानसभा का 'मैजिक'
Sukma Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के 78 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने रायपुर में विधानसभा की कार्यवाही देखी. सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन पूर्व नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.
- मार्च 13, 2026 17:02 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: रविकांत ओझा
-
अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का सख्त रुख; बिजली बिल समाधान योजना की हुई शुरुआत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवैध अफीम खेती पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में प्रमाण-पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की, जिससे 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी.
- मार्च 12, 2026 20:04 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
Chhattisgarh Swachhata League 2026: रैंकिंग सुधारने की नई पहल, सरकार ने सभी निकायों को जारी किया नोटिस
छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरों की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए “छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग 2025‑26” की शुरुआत की है. इसके तहत सभी नगरीय निकायों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की नियमित निगरानी, सर्वे और मूल्यांकन किया जाएगा.
- मार्च 11, 2026 23:47 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
SCR की पहली बैठक में राजधानी क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तय; CM साय ने कहा- महानगरों की तर्ज पर होगा विकास
SCR Meeting Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजधानी रायपुर और आसपास के शहर तेजी से विकसित होते हुए एक बड़े शहरी क्षेत्र का रूप ले रहे हैं, इसलिए महानगरों की तर्ज पर इनके संतुलित और योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन की घोषणा से जनता की अपेक्षाएँ भी बढ़ी हैं और इन अपेक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है.
- मार्च 11, 2026 19:39 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Written by: अजय कुमार पटेल
-
विधानसभा में विपक्ष ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, MLA बोले, धन्यवाद
CG Assembly Budget Session: मजेदार बात यह है कि सत्तासीन बीजेपी की टिकट पर जीत कर आए विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा सदन में उठाया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर सदन में अनिभज्ञता दर्शायी, तो मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने सदन को आश्वस्त किया कि विधायक रिकेश सेन पूरी तरह सुरक्षित है.
- मार्च 11, 2026 19:34 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: शिव ओम गुप्ता
-
Cabinet Decisions: साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को दी मंजूरी, जानें, मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए 10 बड़े निर्णय
Freedom Of Religion Bill 2026: सीएम साय की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने मंगलवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जिसका उद्देश्य राज्य में एक धर्म से दूसरे धर्म में परिवर्तन के लिए बल प्रयोग, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति व साधनों, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है.
- मार्च 11, 2026 06:26 am IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Written by: शिव ओम गुप्ता (भाषा के इनपुट के साथ)
-
'छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक', अफवाहों के बीच CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
LPG Cylinder Crisis: सीएम साय ने आमजन को भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि चिंता न करें, राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
- मार्च 10, 2026 23:08 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Written by: शिव ओम गुप्ता