3 years ago

Chhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया. जिसे पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ को 2027 तक विकसित राज्य बना देंगे. अहम ये भी है कि राज्य के इतिहास में पहली बार डिजिटल बजट पेश हुआ है. वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य की जीडीपी को अगले 5 साल में 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया जाएगा.

तेंदूपत्ता किसानों को मिलेगा 5,500 रुपए

सरकार ने साफ किया है कि उसका फोकस बस्तर और सरगुजा इलाके में विकास करने का है. इसके लिए पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देंगे. जिससे प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा. बस्तर में लघु वन उपज के प्रसंस्करण के लिए उद्योगों की स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा. जिससे इन इलाकों की तस्वीर बदलने की कोशिश होगी. बजट की अहम बात ये भी है कि सरकार ने सबको आवास देने के लिए आवास योजना का बजट 3800 करोड़ से बढ़ाकर 8,369 करोड़ कर दिया है.

छत्तीसगढ़ के विकास गति रही धीमी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.सर्वेक्षण के महत्त्वपूर्व आंकड़ों में जीडीपी वर्ष 2022-23 में प्रदेश की जीडीपी (GDP) 3 लाख 2 हजार 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 3 लाख 21 हजार 900 करोड़ रुपये हो गई है. जीडीपी की विकास दर स्थिर भाव पर 6.16% रही है. देशभर की जीडीपी की तुलना में वृद्धि दर 7.32 प्रतिशत रही है. बजट के पूर्व पिछले वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाता है. वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण विधानसभा के पटल पर रखा गया है. आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ के विकास गति धीमी रही है. 

ये भी पढ़े: Chhattisgarh में लघु वनोपज संघ की हड़ताल जारी, 14 लाख परिवारों का हो रहा नुकसान, जानें पूरा मामला

Feb 09, 2024 23:43 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान ने पकड़ा ज़ोर, सड़क पर आए BJP कार्यकर्ता... नारेबाजी के बाद फूंका पुतला

Feb 09, 2024 22:40 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: कांग्रेस नेता ने वन विभाग के विश्राम गृह में की पार्टी, अनुमति नहीं लेने पर डीएफओ बोले-कार्रवाई करेंगे

Advertisement
Feb 09, 2024 21:42 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा "जल-हठ" अभियान, जल संसाधन मंत्री ने बताया इसमें होंगे ये सब काम?

Feb 09, 2024 21:27 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: जान की बाजी! शराब पीने को लेकर 2 दोस्तों में लगी ₹500 की शर्त, एक की मौत, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती

Feb 09, 2024 21:03 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: मुआवजे की मांग! बारिश कम होने के चलते फसल हुई खराब, साहूकारों और बैंकों के ब्याज के पेंच में फंसे किसान

Feb 09, 2024 20:03 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: एक तरफ चुनावी अटकलें तो दूसरी तरफ सिंधिया का इशारा! क्या शिवपुरी गुना सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

Advertisement
Feb 09, 2024 19:46 (IST)

Bollywood Live News Updates: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, इन भाषाओं में ले सकते हैं फिल्म का मजा

Feb 09, 2024 19:26 (IST)

Chhattisgarh Budget News Live Updates: छत्तीसगढ़ से आए हाथी ने MP में मचाया उत्पात, खेत देखने गए युवक को कुचला, हुई मौत

Advertisement
Feb 09, 2024 18:48 (IST)

Chhattisgarh Budget News Live Updates: मोदी की गारंटी, प्रमुख योजनाएं, राजकोषीय-आर्थिक स्थिति, विभागों की ग्रोथ, जानिए छत्तीसगढ़ बजट की प्रमुख बातें

Feb 09, 2024 18:27 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: बैडमिंटन खेलते समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश को आया हार्ट अटैक, 42 साल की उम्र में हुई मौत

Feb 09, 2024 18:17 (IST)

Chhattisgarh Budget News Live Updates: तेंदूपत्ता संग्रहण से पहले 14 लाख परिवारों को मिली बड़ी सौगात, फिर से शुरू होगी चरण पादुका योजना

Feb 09, 2024 18:03 (IST)

Harda Blast Live News Updates: 8 साल के घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत, हरदा हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13

Feb 09, 2024 17:07 (IST)

Chhattisgarh Budget News Live Updates: क्या है GREAT CG थीम? किन 10 स्तंभों पर फोकस रहा विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट?

Feb 09, 2024 16:39 (IST)

Chhattisgarh Budget News Live Updates: चौधरी बोले 'चलो गांव की ओर'! कृषि में 33% और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 70% बढ़ाया बजट

Feb 09, 2024 16:16 (IST)

Madhya Pradesh Chhattisgarh Live News Updates: MP में हथियारबंद बदमाशों ने की गहनों से भरा बैग लूटने की कोशिश, फायरिंग के बीच ऐसे भिड़ा व्यापारी, देखें वीडियो

Feb 09, 2024 15:02 (IST)

पूर्व सीएम भूपेश का विष्षु सरकार पर निशाना, कहा- 'मोदी की गारंटी का बोझ इतना है कि छत्तीसगढ़ जैसा छोटा राज्य सह नहीं पा रहा'

Feb 09, 2024 14:26 (IST)

नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर कमलनाथ ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Feb 09, 2024 14:20 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: 147500 करोड़ का अनुमानित बजट किए गए पेश, पिछली बार के अपेक्षा 22 प्रतिशत की हुई वृद्धि

Feb 09, 2024 14:16 (IST)

हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट दिया जाएगा बिजली

Feb 09, 2024 14:15 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में फॉरेंसिक साइंस की प्रयोगशाला की जाएगी स्थापित

Feb 09, 2024 14:01 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: रायपुर, बिलासपुर को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी, बजट से 402 करोड़ का ऐलान

Feb 09, 2024 13:57 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: हिंदी व छत्तीसगढ़ी से गोंडी भाषा के ट्रांसलेशन के लिए किया जाएगा सॉफ्ट वेयर का निर्माण

Feb 09, 2024 13:54 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधा के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान

Feb 09, 2024 13:50 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को दी जाएगी स्पीक रेजिस्टेंट बूट

Feb 09, 2024 13:48 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: 22 स्थानों पर बनाया जाएगा सेंट्रल लाइब्रेरी, 148 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Feb 09, 2024 13:43 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: कृषि के लिए इस बजट में 33 फीसदी की वृद्धि, 13,438 करोड़ रुपये किये जाएंगे खर्च

Feb 09, 2024 13:39 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपये किए जाएंगेॉ खर्च

Feb 09, 2024 13:36 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: पंचायत व ग्रामीण विकास के अंतर्गत 70 हजार 539 करोड़ किया जाएगा खर्च

Feb 09, 2024 13:33 (IST)

Upsc की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए खुशखबरी, दिल्ली के द्वारिका स्थित यूथ हॉस्टल को 65 सीट से बढ़ाकर 200 किया जाएगा

Feb 09, 2024 13:29 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान, क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना पर खर्च किए जाएंगे 20 करोड़

Feb 09, 2024 13:26 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: साइबर क्राइम रोकने के लिए 4 साइबर और पांच नवीन महिला थाना खुलेंगे

Feb 09, 2024 13:24 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: पेयजल पर 5047 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Feb 09, 2024 13:22 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: कृषि महाविद्यालय की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

Feb 09, 2024 13:16 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: आवास के लिए 8369 करोड़ का प्राविधान, भूमिहीन मजदूरों के लिए दिन दयाल उपाध्याय योजना का मिलेगा लाभ

Feb 09, 2024 13:14 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान

Feb 09, 2024 13:11 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1200 रुपये दिए जाएंगे

Feb 09, 2024 13:08 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: पीएम मोदी के बदलबो-बदलबो का नारा विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए है

Feb 09, 2024 13:07 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ एडवाइजरी काउंसिल का किया जाएगा गठन

Feb 09, 2024 13:05 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: नया रायपुर में आईटी हब किया जाएगा विकसित

Feb 09, 2024 13:04 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: बजट में बस्तर और सरगुजा को विकसित करने का लक्ष्य, पीपीपी मोड पर प्राइवेट इनवेसेंट को दिया जाएगा बढ़ावा

Feb 09, 2024 13:00 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: जीडीपी को 5 सालों में दोगुना करने का लक्ष्य, 10 स्तंभ किए गए तैयार

Feb 09, 2024 12:57 (IST)

गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को ध्यान में रखकर होगा छत्तीसगढ़ का विकास

Feb 09, 2024 12:56 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: मिड टर्म लक्ष्य निर्धारित, 2029 तक 10 लाख करोड़ की जीएसडीपी तक पहुंचाया जाएगा

Feb 09, 2024 12:54 (IST)

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

Feb 09, 2024 12:49 (IST)

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलेगा. पीएम मोदी ने किया ऐलान

Feb 09, 2024 12:47 (IST)

चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान

Feb 09, 2024 12:45 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट

Feb 09, 2024 12:42 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश कर रहे हैं. कहा- 'राजकीय खजाना हमें खाली मिला

Feb 09, 2024 12:36 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: बजट पेश करने के लिए सदन पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Feb 09, 2024 12:34 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: थोड़ी देर में शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट भाषण

Feb 09, 2024 12:33 (IST)

Chhattisgarh Budget Session 2024:छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कैबिनेट बैठक शुरू, सीएम विष्णु देव साय कर रहे अध्यक्षता

Feb 09, 2024 12:12 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: SSP ऑफिस के बाबू ने किया 71 लाख का घोटाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 09, 2024 12:07 (IST)

Chhattisgarh Budget Session 2024: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने किया सवाल, कहा- कोई एक्सपीरिएंस नहीं है उसको राम मंदिर की मूर्ति बनाने का ठेका मिला इसका आधार क्या है?

Feb 09, 2024 12:00 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: बजट में ये हो सकते हैं ऐलान

Feb 09, 2024 11:58 (IST)

Chhattisgarh Budget Session 2024: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पर्यटन के लिए बस सर्किट बनाने की मांग की

Feb 09, 2024 11:56 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पर्यटकों की सुविधा के लिए केंद्रों के निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी

Feb 09, 2024 11:53 (IST)

दंतेवाड़ा में 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर, लोन वर्राटू अभियान के तहत170 ईनामी सहित कुल 669 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Feb 09, 2024 11:50 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर में बन रहे कैंसर अस्पताल का उठाया मुद्दा, पूछी ये बात

Feb 09, 2024 11:46 (IST)

Chhattisgarh Budget 2024: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री पहुंचे राम मंदिर, भगवान राम और माता सीता का लिया आशीर्वाद

Feb 09, 2024 11:42 (IST)

Chhattisgarh Budget Session 2024: विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोक, नेता प्रतिपक्ष चरण दास ने किया ये सवाल

Feb 09, 2024 11:35 (IST)

प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच नोकझोक, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर बच्चों के निवाला में डाका डालने का लगाया आरोप

Feb 09, 2024 11:25 (IST)

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का सामने आया बयान, कहा -कैग की रिपोर्ट को मन गडंत है

Feb 09, 2024 11:23 (IST)

Chhattisgarh Budget Session 2024: बजट सत्र का 5वें दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने उठाये कई सवाल

Feb 09, 2024 11:20 (IST)

Chhattisgarh Budget Session 2024: बजट सत्र का 5वें दिन की कार्यवाही शुरू, 12:30 बजे वित्त मंत्री पेश करेंगे बजट

Feb 09, 2024 10:57 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: नरेंद्र शिवाजी पटेल का बयान, कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है

Feb 09, 2024 10:51 (IST)

Madhya Pradesh Budget Session 2024: उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले-'सरकार के दबाव में अवसर कर रहे हैं घोटाले'

Feb 09, 2024 10:40 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: कैग रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश के कई विभागों में बड़े घोटाले का किया उजागर

Feb 09, 2024 10:35 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: सूरजपुर में पानी टंकी निर्माण में काम कर रहे मजदूर की टंकी में गिरने से मौत