विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2024

इलाज बाद में ! अगर सांप काट ले तो इस गांव के लोग करते हैं ये काम

Off Beat News in Hindi : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) में सर्पदंश से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है... जहां बारिश से पहले खेती के लिए खेत को उपजाऊ बनाने के कार्य में लगी एक महिला को सांप ने काट लिया.

इलाज बाद में ! अगर सांप काट ले तो इस गांव के लोग करते हैं ये काम
(फाइल फोटो)

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) में सर्पदंश से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है... जहां बारिश से पहले खेती के लिए खेत को उपजाऊ बनाने के कार्य में लगी एक महिला को सांप ने काट लिया. जिस पर परिजनों ने सांप को बंधक बना कर रख लिया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक महिला का इलाज पूरा नहीं पूरा हो पाया. दरअसल, पूरा मामला पंचायत आंजो डुमरिया का है. जहां खेती किसानी के लिए खेत में काम कर रही एक महिला सबिता राजवाड़े को सांप ने काट लिया था. सांप के काटने के बाद महिला की हालात बिगड़ गई. जिसके बाद  परिजनों के आपाधापी में उसे सूरजपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया.

इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

बता दें की गांव के इलाकों में सुबह उठकर खेत में काम करने जानें का रिवाज़ है. जहां खुद के खेत में कार्य कर रही सविता  का पैर अचानक सांप के उपर पड़ गया. इसी दौरान सांप ने महिला के पैर में काट लिया और महिला ने सांप को काटते हुए देखा जिसपर शोर मचाने लगी तो परिवार के लोग शोर गुल की आवाज़ सुनकर भागते हुए खेत की तरफ़ पहुंचे महिला ने सांप काटने की बात बताई और बिगड़ती तबियत को देख परिजन महिला को लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गए. जहां तत्काल महिला का इलाज़ शुरु कर दिया गया.

सांप को कर लिया कैद

सांप के काटने की बात जैसे ही महिला ने बताई वैसे ही महिला को तो अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सांप को ढूंढ कर परिजनों ने एक प्लास्टिक के टबनुमा बर्तन में बंधक बनाए रखा, ग्रामीण इलाकों में जागरुकता की कमी के कारण ऐसा मानना है कि यदि सांप ने काट लिया और इस दौरान पहले सांप को किसी ने मार दिया या सांप की मौत हो गई तो पीड़ित व्यक्ति को भी बचाया नहीं जा सकता. इसलिए यहां के लोग सांप के काटने पर सबसे पहले उसे पकड़ लेते हैं. वहीं, लगभग 12 घंटे सांप को बंधक बनाकर रखने के बाद परिजनों ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

क्या बोले डॉक्टर ?

सांप काटने के मामले में पीड़ित महिला का इलाज़ कर रहे डाक्टर अनीश ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कर दिया गया गया है. अब महिला की स्तिथि सामान्य है... क्योंकि सांप की जो प्रजाति जिसने महिला को काटा उसकी फोटो परिजनों ने दिखाई तो डॉक्टरों ने बताया कि वह ज़हरीला नहीं है. अमतौर पर ये सांप मिट्टी या बालू वाले क्षेत्र में पाया जाता है, जिसे मिट्टी वाला सांप या अंग्रेजी में COMMON SEND BOA भी कहते है. फिल्हाल, पीड़ित महिला की स्तिथि खतरे से बाहर है.

ये भी पढ़ें : 

पुलिसवालों की दबंगई पर SP का एक्शन ! अवैध वसूली करने वाले 2 कांस्टेबल सस्पेंड

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com