विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का प्रहार, डील को बताया किसानों के दिल में तीर

Bhopal Kisan Maha Chaupal: राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा में उनका भाषण खत्म होते ही PM मोदी ने बिना कैबिनेट से पूछे राष्ट्रपति ट्रम्प को फ़ोन किया और कहा कि मैं समझौता करने के लिए तैयार हूँ. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री से पूछिए क्या भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फैसला कैबिनेट ने लिया. 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का प्रहार, डील को बताया किसानों के दिल में तीर
RAHUL GANDHI ATTACKS ON PM MODI OVER INDIA-US TRADE DEAL IN BHOPAL

Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल दौरे पर मंगलवार को पहुंचे कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजधानी भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों के साथ हो रहे अन्याय का जिक्र करते हुए दावा किया कि कृषि के मुद्दे पर भारत–अमेरिका समझौता 4 महीने से रुका था. 

राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा में उनका भाषण खत्म होते ही PM मोदी ने बिना कैबिनेट से पूछे राष्ट्रपति ट्रम्प को फ़ोन किया और कहा कि मैं समझौता करने के लिए तैयार हूँ. उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री से पूछिए क्या भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फैसला कैबिनेट ने लिया. 

'भारत-अमेरिका ट्रेड डील प्रधानमंत्री मोदी कॉम्प्रोमाइज़ हैं'

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील प्रधानमंत्री मोदी कॉम्प्रोमाइज़ हैं और यह ट्रेड डील किसानों के दिल में तीर है. अपने बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील किया कि भारत– अमेरिका डील को रद्द कर दीजिए. उन्होंने सवाल किया कि डील में हमें क्या मिला?

किसान महा पंचायत में 50 हजार किसानों के जुटान का दावा

गौरतलब है राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महा चौपाल की व्यापक तैयारी की गई थी. किसान महा पंचायत को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी गांवों का दौरा कर किसानों को समझा रहे हैं कि कैसे भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसान विरोधी है. कांग्रेस द्वारा बुलाए किसान महा पंचायत में 50 हजार किसानों के जुटान का दावा किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi Bhopal Visit: भोपाल दौरे पर राहुल गांधी; घायल ऑटो ड्राइवर से मिलने के लिए रुकवाया काफिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close