Chhattisgarh Budget 2026 12 New Schemes: छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया. यह बजट संकल्प थीम पर रहा. बजट भाषण में वित्त मंत्री की ओर से कई बड़ी और नई योजनाओं का ऐलान किया गया है. इसमें CG ACE, रानी दुर्गावती, मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग, कैशलेस चिकित्सा सुविधा , मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना समेत कुल 12 योजनाएं शामिल हैं. आइए, अब इन नई योजनाओं के बारे में जानते हैं, इससे क्या फायदा मिलेगा?
Mukhyamantri Drutgami Sadak Sampark Yojana: मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना
बजट में द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इस योजना के अंतर्गत राज्य में तीव्र गति वाली 2/4 लेन सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है.
Cashless Chikitsa Suvidha Yojana: कैशलेस चिकित्सा सुविधा
सरकार ने बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी. इसके लिए सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

CG ACE: छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षा सहायता योजना
प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक सहायता के लिए CG ACE Chhattisgarh Assistance for Competitive Exams योजना का ऐलान किया गया है. इसके लिए बजट में 33 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसके 3 घटक उड़ान, शिखर और मंजिल के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
ऐसे मिलेगा लाभ
- उड़ान - NEET/JEE/CLAT प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- शिखर - UPSC / CGPSC के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
- मंजिल- रेलवे / बैंकिंग / SSC के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
CG VAYU: यात्री उड़ान छत्तीसगढ़ व्यवहार्यता सहायता
Chhattisgarh Viability Assistance for Yatri Udaan योजना के लिए सरकार ने बजट में 30 करोड़ का प्रावधान किया है, इस योजना का उद्देश्य बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर से हवाई सेवाओं को प्रोत्साहित करना है. इस योजना के जरिए सरकार एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस करेगी.
Rani Durgavati Yojana: रानी दुर्गावती योजना
सरकार की यह योजना खासकर बेटियों पर फोकस है. परिवार में बालिका के जन्म के बाद, उसके 18 साल की आयु पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपए दिए जाएंगे. रानी दुर्गावती योजना के लिए बजट में 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
Mukhyamantri Shiksha Sahayog Yojana: मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना
प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए Rental आवासीय सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के लिए 10 करोड का प्रावधान किया गया है.
Viksit Bharat G RAM G योजना
विकसित भारत जी राम जी (Viksit Bharat G RAM G) योजना के लिए 4,000 करोड़ का बड़ा प्रावधान किया गया है. इसमें ग्रामीण क्षेत्र में साल में 125 दिन रोजगार दिया जाएगा. साथ ही ग्रामीण विकास के लिए आवश्यक जन-सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.
Mukhyamantri Adarsh Shahar Samriddhi Yojana: मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना
आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए बजट में 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इस योजना के तहत नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता में सुधार के लिए काम किया जाएगा.
Swami Vivekanand Utkrisht Shala Yojana: स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना
सरकार की ओर से बजट में स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है. इस योजना के जरिए सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर फोकस करेगी.
Lakhpati Didi Bhraman Yojana: लखपति दीदी भ्रमण योजना
छत्तीसगढ़ सरकार इस वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मना रही है. इसी क्रम में सरकार ने बजट में लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की है. इसके तहत प्रदेश की लखपति दीदीयों, सफल महिला उद्यमियों की कार्य प्रणाली और उनके सफल व्यवसाय मॉडल का अध्ययन करने के लिए आर्थिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों का Exposure Visit कराया जाएगा. इसके लिए 5 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा लखपति दीदियों को प्रदेश के शक्ति पीठों के दर्शन भी कराए जाएंगे.

मुख्यमंत्री आस्था पथ (शक्ति पीठ भ्रमण) योजना
Mukhyamantri Aastha Path (Shakti Peeth Bhraman) Yojana का उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है. इसके तहत राज्य के 5 शक्तिपीठ कुदरगढ़, रतनपुर, चन्द्रपुर, डोंगरगढ़ और दंतेवाड़ा स्थित आस्था केन्द्रों के दर्शन कराए जाएंगे. बजट में इसके लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
Chhattisgarh Yuva Darshan Yojana: छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना
इस योजना के तहत प्रदेश के शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केन्द्रों का भ्रमण कराया जाएगा. उन्हें प्रदेश की समृद्ध परम्पराओं और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के बारे में बताया जाएगा. इसके लिए बजट में 5 करोड का प्रावधान किया गया है.