विज्ञापन

घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

Divyang Serial Killer: दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर को बलौदा बाजार पुलिस ने करीब चार साल की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस एक ही गांव में हुई दो अलग–अलग हत्याओं की गुत्थी सुलझाने हुए आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया. 

घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर
RAPE AND MURDER CASE ACCUSED DIVYANG SERIAL KILLER COUGHT

Rape And Murder Accused Caught: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में घर पर अकेली रहने वाली महिलाओं के लिए काल बनकर उभरे एक सीरियल किलर को शनिवार को बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घर की अकेली रह रहीं महिलाओं की रेकी कर रेप और हत्या को अंजाम देने वाला सीरियल किलर एक दिव्यांग बताया जा रहा है.

दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर को बलौदा बाजार पुलिस ने करीब चार साल की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस एक ही गांव में हुई दो अलग–अलग हत्याओं की गुत्थी सुलझाने हुए आरोपी तक पहुंची और उसे दबोच लिया. 

ये भी पढ़ें-Man Vs Wild: झोपड़ी से खींचकर युवक को जंगल ले गया बाघ, अगले दिन मिली लाश, पेशे से रसोइया था मृतक

गांव का निकला युवक, खामोशी से देता था वारदात को अंजाम

गौरतलब है लवन थाना क्षेत्र के भालूकोना गांव में साल 2020 में सीरियल किलर द्वारा पहली बार एक महिला की नृृशंस हत्या को अंजाम दिया था. इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी ने अनुपा पटेल नामक युवती की हत्या के बाद उसका शव महानदी के किनारे एक पेड़ की डाल से लटका दिया था. 

बैक टू बैक रेप और मर्डर केस ने पुलिस को सकते में डाल दिया

रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल किलर द्वारा अंजाम दिए गए पहले हत्याकांड के करीब तीन साल बाद यानी 13 मार्च 2023 को उसी गांव में एक और महिला की हत्या को अंजाम दिया. पीड़िता का शव पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास पड़ा मिला. घर में अकेली रह रही मृतका की पहचान 56 वर्षीय गौरी बाई के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें-डेढ़ लाख रुपए देकर PWD में पाई थी सरकारी नौकरी, नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा तो ऑफिस ने बैरंग लौटाया

रेप और मर्डर के बाद पहली पीड़िता के शव को पेड़ से लटका मिला था, उसका शव आंशिक रूप से जमीन से सटे थे, कपड़े अस्त–व्यस्त थे, सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी मिली एक लकड़ी से हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई गई है.

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो

अंधे कत्ल की छानबीन के लिए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया 

एक ही गांव की दो महिलाओं की बैक टू बैक हत्या ने बलौदा बाजार पुलिस को सकते में डाल दिया था. दोनों अंधे कत्ल की छानबीन के लिए बलौदा बाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. मृत महिलाओं की दिनचर्या और सामाजिक गतिविधियों की पड़ताल हुई

दिव्यांग युवक तेजराम पटेल उर्फ कोंदा पर पुलिस का शक गहरा गया

दोनों महिलाओं की हत्या को अंजाम देने के एक जैसे तरीके ने पुलिस को एक बड़ी लीड दी. शुरूआती जांच के बाद गांव के ही तेजराम पटेल उर्फ कोंदा नामक युवक पर पुलिस का शक गहराया. दिव्यांग आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस को साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद आरोपी ने दोनों हत्याओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया.

ये भी पढ़ें-महिला दोस्त से था मनमुटाव, सनकी युवक ने पूरे परिवार को चाकू से गोद डाला, बीच-बचाव में गई भाई की जान

एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दिव्यांग सीरियल किलर तेजराम पटेल उर्फ कोंदा महिलाओं के साथ पहले दुष्कर्म करता था और फिर उनकी हत्या को अंजाम देता था. एएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर दोनों महिलाओं की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जा चुके हैं.

पांच साल में दो नृशंस हत्याओं का आरोपी कानून के शिकंजे में आया

उल्लेखनीय है दो महिलाओं से रेप के बाद उनकी हत्या करने वाले सीरियल किलर ने बलौदा बाजार पुलिस को बड़ी चुनौती पेश की थी. केस को सुलझाने में बलौदा बाजार पुलिस ने तकनीकी और विज्ञान दोनों का सहारा लिया और हत्यारोपी को दबोचने में सफल रही है. फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सत्र न्यायालय में ट्रायल चल रहा है.

ये भी पढ़ें-आधार कार्ड होल्डर की मौत के बाद भी एक्टिव रहता है Aadhaar Card? जानें, क्यों डिएक्टिवेट करना है जरूरी?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close