विज्ञापन

VIDEO:  लड़खड़ाती जुबान, मुंह से गिरता थूक, इमरजेंसी वार्ड में शराबी डॉक्टर ने फाड़ा मरीज का पर्चा, बोला- तुम्हारे दिल में जलन हो रही

Guna News Today:गुना जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. अजय सिंह राठौर की ड्यूटी थी. लेकिन, डॉ. राठौर शराब के नशे में चूर थे, उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी, मुंह से थूक गिर रहा था और बैठने तक की स्थिति में भी नहीं थे. यह सब वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है.

VIDEO:  लड़खड़ाती जुबान, मुंह से गिरता थूक, इमरजेंसी वार्ड में शराबी डॉक्टर ने फाड़ा मरीज का पर्चा, बोला- तुम्हारे दिल में जलन हो रही

Guna District Hospital Drunk Doctor: मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक डॉक्टर ने पद की गिरमा को मिट्टी में मिला दिया. शराब के नशे में धुत्त इस डॉक्टर की जुबान लड़खड़ा रही थी, मुंह से थूक गिर रहा था. उस शराब इतनी हाबी थी कि सामने तड़प रहे मरीज की जान की भी परवाह नहीं की. आखिर में उसने मरीज का पर्चा भी फाड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम का मरीज के परिजन ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.  

जानकारी के अनुसार, यह मामला रविवार 8 फरवरी 2026 का है. गुना जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. अजय सिंह राठौर की ड्यूटी थी. उन्हें गंभीर हालत में आने वाले मरीजों का इलाज करना था. लेकिन, डॉ. राठौर शराब  के नशे में चूर थे, उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी, मुंह से थूक गिर रहा था और बैठने तक की स्थिति में भी नहीं थे. यह सब वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है.  हद तो तब हो गई जब डॉ. राठौर मरीजों का इलाज करने के बजाय वहां मौजूद तीमारदारों को ही मरीज बताने लगे. तीमारदारों ने उनसे पूछा गया कि मरीज कौन है, तो वे वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की ओर इशारा कर कहने लगे कि तुम्हें दिल में जलन की समस्या है. यह सुनकर सभी हैरान रह गए.    

'बुआ-फूफा और बड़ी को मां को धारा 302 में सजा दी जाए...', 17 साल की छात्रा का सुसाइड नोट, जानें मामला

मरीज का पर्चा फाड़ दिया 

अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज लल्लू सिंह ने बताया कि वे सांस लेने में हो रही गंभीर समस्या के चलते अस्पताल आए थे. वहां तैनात डॉक्टर पूरी तरह शराब के नशे में थे. लल्लू सिंह का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले तो पर्चे पर बिना सोचे-समझे कुछ भी लिख दिया और जब उन्हें टोका गया तो उन्होंने इलाज करने के बजाय गुस्से में पर्चा ही फाड़ दिया. 

'मुंह दिखाई से पहले हादसा', बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दुल्हा-दुल्हन और फूफा समेत 4 घायल 

इसी तरह आते हैं डॉक्टर 

हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया. आरएमओ और मैनेजर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शराबी डॉक्टर राठौर को तुरंत घर भेज दिया. अस्पताल के अन्य स्टाफ ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि डॉ. राठौर अक्सर इसी स्थिति में ड्यूटी पर आते हैं.  

पति से झगड़ा, दोस्त का बुलावा और फ्लैट में दरिंदगी, ग्वालियर में Indigo की कर्मचारी रही महिला से ज्यादती, आरोपी कौन?

जांच टीम गठित, डॉक्टर को ड्यूटी से हटाया    

गुना सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वरने बताया कि डॉक्टर की इस हरकत की जानकारी रविवार रात को ही मिल गई थी. तत्काल आरएमओ और मैनेजर को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया और ड्यूटी डॉक्टर को बदला. पीड़ित मरीज को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है. संबंधित डॉक्टर अजय सिंह राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्हें सात दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है. डॉ. आरएस भाटी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

सतना में मांस-हड्डी चबा रहे गौवंश, गौशाला सिर्फ कागजों में, भूखे-प्यासे बाड़े बंद हैं गाय; कई की तड़प-तड़पकर हो गई मौत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close