विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

Video: 'एक भी मंदिर को छुआ तो प्राण त्याग देंगे'... BJP विधायक उमाकांत शर्मा की DFO, रेंजर और कलेक्टर को मंच से चेतावनी

BJP MLA Umakant Sharma: भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि “वन अधिकारी बहुत परेशान कर रहे हैं. यह मंदिर हटा दो, वो मंदिर हटा दो. प्रदेश की मोहन यादव सरकार राम राज्य, कृष्ण राज्य लाने का प्रयास कर रही है और ये अधिकारी उस पर चूना लगा रहे हैं.”

Video: 'एक भी मंदिर को छुआ तो प्राण त्याग देंगे'... BJP विधायक उमाकांत शर्मा की DFO, रेंजर और कलेक्टर को मंच से चेतावनी

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा दिए गए एक बयान ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. उन्होंने अपनी ही सरकार के वन अधिकारियों को खुले मंच से ललकार दिया. विधायक ने कहा कि “एक भी मंदिर से हाथ लगाया तो हम प्राण त्याग देंगे.”

दरअसल, विदिशा के सिरोंज में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों पर बुरी तरह भड़कते नजर आए. विधायक ने कहा कि वन अधिकारी बार-बार मंदिर हटाने की बात कहकर जनता की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने मच से चेतावनी देते हुए कहा- “डीएफओ साहब, रेंजर साहब और कलेक्टर साहब अगर, मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी ने एक भी मंदिर को छूने की कोशिश की तो हम प्राण त्याग देंगे.” विधायक का यह बयान सामने आते ही सभा स्थल में सन्नाटा छा गया.

Jabalpur News: शिव मंदिर में मुस्लिम युवक की आपत्तिजनक हरकत, लोगों ने की पिटाई; जानें मामला

सरकार राम राज्य लाने का प्रयास कर रही 

उमाकांत शर्मा ने कहा कि “वन अधिकारी बहुत परेशान कर रहे हैं. यह मंदिर हटा दो, वो मंदिर हटा दो. प्रदेश की मोहन यादव सरकार राम राज्य, कृष्ण राज्य लाने का प्रयास कर रही है और ये अधिकारी उस पर चूना लगा रहे हैं.” विधायक यहीं नहीं रुके. उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग भी की. 

Video: दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी कुएं में गिरी, डीजे की तेज आवाज से बिदक गई थी, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

पहले भी उठा चुके हैं सवाल 

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के सिस्टम पर सवाल उठा रहे हों. हाल ही में विधायक उमाकांत शर्मा पुलिस व्यवस्था पर भी खुलेआम सवाल खड़े कर चुके हैं. अब कलेक्टर से लेकर वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग वाला उनका बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. 

Neemuch Constable Suicide: जहर खिलाया या खाया, पत्नी का सवाल, वो महिला कौन जो ले गई 'नोट'? SP बोले- कांस्टेबल को 4 सजाएं मिली थीं 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com