विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2023

Bilaspur में नौकरी पाने का सुनहरा मौका: प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, कई पदों पर होंगी भर्तियां

छततीसगढ़ के बिलासपुर के रोजगार ऑफिस में सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है. प्लेसमेंट के अनुसार 245 पदों पर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.

Bilaspur में नौकरी पाने का सुनहरा मौका: प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, कई पदों पर होंगी भर्तियां
Bilaspur में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
बिलासपुर:

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) के रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 9 अक्टूबर, 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यहां रजिस्ट्रेशन कराने वाले बेरोजगार युवाओं को योग्यता के अनुसार, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, इश्योरेंस एडवाइजर, डायरेक्ट लाइफ प्लानर, प्रोबेशनरी बिजनेस एसोसिएट, लाइफ मित्र डेवलपमेंट मैंनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, रिफ्लैक्सोलॉजी थेरेपिस्ट में जॉब करने का मौका मिलेगा. कैंप में एग्रीकल्चर ऑफिसर के 245 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में एग्रीकल्चर ऑफिसर के 245 पदों के लिए प्लेसमेंट आयोजित की जा रही है.

कब शामिल हो सकेंगे उम्मीदवार

कोनी स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्लेसमेंट कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा और दोपहर 3 बजे तक चलेगा. भर्ती के लिए पंजीयन कराने वाले उम्मीदवार योग्यतानुसार शामिल हो सकेंगे. ये मौका उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो पिछले कुछ समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं.

कितनी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू?

इस प्लेसमेंट कैंप में 8 कंपनियां मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, इश्योरेंस एडवाइजर, डायरेक्ट लाइफ प्लानर, प्रोबेशनरी बिजनेस एसोसिएट, लाइफ मित्र डेवलपमेंट मैंनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, रिफ्लैक्सोलॉजी थेरेपिस्ट द्वारा इंटरव्यू लिया जाएगा.

रोजगार की चाह रखने वाले उम्मीदवार के पास 10वीं, 12वीं, बीएससी (कृषि/एग्रीकल्चर), ग्रेजुएशन (कोई भी विषय में) की डिग्री होनी चाहिए. वहीं योग्य उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड और डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट की ओरिजनल और फोटोकॉपी अपने साथ लेकर इस  प्लेसमेंट कैंप में जा सकते हैं.

ये भी पढ़े: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com