विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2023

Vidisha News : सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने को लेकर एक समुदाय ने किया थाने का घेराव

सिरोंज में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक धर्म के खिलाफ विवादित पोस्ट डाला. युवक द्वारा डाले गए विवादित पोस्ट को लेकर समुदाय के लोग थाने में युवक की शिकायत करने पहुंचे.

Vidisha News : सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने को लेकर एक समुदाय ने किया थाने का घेराव

विदिशा जिले की तहसील सिरोंज में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक धर्म के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने के बाद समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, अधिकारियों के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

दरअसल, सिरोंज में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक धर्म के खिलाफ विवादित पोस्ट डाला. युवक द्वारा डाले गए विवादित पोस्ट को लेकर समुदाय के लोग थाने में युवक की शिकायत करने पहुंचे और पुलिस से युवक की गिरफ्तारी की मांग की. जब पुलिस ने गिरफ्तारी में देरी की तो थाने के सामने हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई. थाने के बाहर लोगों ने जमकर नारे बाजी करते हुए युवक की गिरफ्तार की मांग की. मामला इतना बिगड़ गया कि भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठी चार्ज करना पड़ा. 

शाजापुर : कोचिंग दफ्तर पर चली गोली, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

जिले से पहुंचे आला अधिकारी 
मामले की खबर लगते ही तहसील में अधिकारियों का जमावड़ा लग गया. पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है. जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बुधवार को गरेठा गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी.

p69bs7ao

यह कह रहे हैं अधिकारी 
एडिशनल एसपी समीर यादव ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जिले से पुलिस बल पहुंच गया था. उन्होंने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा दिया. वहीं, एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपित ब्रजेश यादव के खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया गया है. सिरोंज शहर में अब स्थिति सामान्य है.

सितंबर के बाद पूरी तरह हिंदी में MBBSकी पढ़ाई कर पाएंगे MP के छात्र

कांग्रेस ने लगाए शहर का माहौल खराब करने के आरोप 
कांग्रेस ने कुछ लोगों द्वारा शहर का माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेता नरेंद्र पाटीदार ने सिरोंज शहर के लोगों से सोशल मीडिया के जरिए शांति बनाए रखने की अपील की. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com