सिंहस्थ 2028 से पहले बदलेगी Ujjain की तस्वीर? CM Mohan Yadav ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

  • 1:28
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर में करीब ₹539 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। योजना के तहत भूखी माता मंदिर परिसर के विकास पर ₹18 करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अंकपात से मंगलनाथ तक सड़क चौड़ीकरण, शिप्रा नदी के पूर्वी हिस्से में नए मार्ग और अमृत द्वार सहित पांच अन्य द्वारों के निर्माण की योजना भी शामिल है। सिंहस्थ से पहले श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने, स्नान घाटों तक पहुंच बेहतर करने और सड़क, पार्किंग व धार्मिक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इन विकास कार्यों से सिंहस्थ के साथ उज्जैन के निवासियों और श्रद्धालुओं को भी लंबे समय तक लाभ मिलेगा। #ujjain #simhastha2028 #simhasthamela #mohanyadav #madhyapradesh #ujjainnews #developmentprojects #mahakaleshwar #shiprariver #bhukimatatemple #religioustourism #infrastructuredevelopment #hindunews #latestnews #shorts ndtv_news

संबंधित वीडियो