मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कैंपा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के ₹2050 करोड़ के प्लान को मंजूरी दी गई। वहीं, नर्मदा घाटी विकास की चार परियोजनाओं के लिए ₹3378 करोड़ और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण की सात योजनाओं के लिए ₹651 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
बैठक में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए AI और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। मंत्री चैतन्य कश्यप के मुताबिक, नगरीय निकायों से जुड़े 2001 प्रकरणों में अब तक 392 लोगों पर कार्रवाई की गई है। दीपावली पर स्थानीय कुम्हारों और माटी कला के शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने तथा मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल बढ़ाने की अपील भी की गई।
इसके अलावा, किसान कल्याण वर्ष 2026 की योजनाओं की समीक्षा की गई। कम बारिश से प्रभावित 12 जिलों की स्थिति का आकलन कर किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सहायता देने की बात कही गई।
#mpnews #madhyapradeshnews #mohanyadav #mpcabinet #cabinetmeeting #mpgovernment #mpbreakingnews #corruptionnews #aitechnology #farmersnews #irrigationprojects #diwali2026 #ruraldevelopment #chaitanyakashyap #shorts
ndtv_news