उज्जैन में इंदौर की एक युवती की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, युवती की कुछ महीने पहले Instagram के जरिए उज्जैन निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवती उससे मिलने अपनी मर्जी से बस से उज्जैन पहुंची थी। शिकायत के मुताबिक, दोनों की मुलाकात मेघदूत क्षेत्र में हुई, जिसके बाद युवक का एक अन्य साथी भी उनके साथ शामिल हुआ।
युवती ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ यौन अपराध किया। शिकायत मिलने के बाद नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनाक्रम, मुलाकात और शिकायत में बताए गए तथ्यों की जांच कर रही है।
#ujjainnews #indorenews #madhyapradeshnews #mpnews #ujjaincrime #instagramfriendship #crimeupdate #policeinvestigation #nanakhedapolice #women safety #legalupdate #latestnews #breakingnews #hindinews #shorts
ndtv_news