Datia By Election Update: दतिया उपचुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नामांकन पत्र में एक पुराने आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी। वहीं घनश्याम सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है और दावा किया है कि जिस मामले का जिक्र किया जा रहा है, वह कानून के तहत घोषित किए जाने योग्य नहीं था। अब सभी की नजर हाई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है।