मध्य प्रदेश के दतिया में पंडोखर धाम के गुरु शरण महाराज और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच चल रही बयानबाजी अब राजनीतिक रंग ले चुकी है। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने दोनों संतों पर निशाना साधते हुए उन्हें जेल भेजने तक की बात कही। इसके जवाब में गुरु शरण महाराज ने दामोदर यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को लंका भेज दिया जाना चाहिए। आखिर क्या है पूरा विवाद और क्यों बढ़ रही है यह जुबानी जंग? देखिए पूरी रिपोर्ट।