मध्य प्रदेश में कम बारिश का असर अब खेतों में दिखाई देने लगा है. उमरिया समेत कई इलाकों में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं. खेतों में खड़ी धान की फसल में नमी की कमी और पीलापन दिखाई देने की बात किसान बता रहे हैं. उमरिया के किसानों के मुताबिक इस बार बारिश का पैटर्न असमान रहा. पहले बारिश कम हुई और बाद में तेज बारिश हुई, जिसके बाद फिर से बारिश का दौर कमजोर पड़ गया. किसानों को चिंता है कि अगर समय पर पानी नहीं मिला तो धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है और उनकी आय पर भी असर पड़ सकता है.बिलासपुर क्षेत्र से भी कम बारिश और खेतों में नमी की कमी को लेकर किसानों की परेशानी सामने आई है. #madhyapradesh #mpnews #farmers #farmernews #rainfall #monsoon2026 #agriculture #paddycrops #dhankifasal #umaria #rain #kisan #madhyapradeshnews #news #newsupdate #trendingshorts #viralnews #trending ndtv_news