Durg Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने मौत को बीमारी का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच ने पूरा सच सामने ला दिया। जानिए कैसे 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया।