भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। नगर निगम और रहवासियों की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा। इस मामले का असर करीब 62,500 प्रतिष्ठानों पर पड़ सकता है।