Cultural Festival: Raigarh में कला का भव्य संगम! Chakradhar Samaroh में बिखरे कला के रंग । Top News

  • 2:56
  • प्रकाशित: सितम्बर 22, 2026

रायगढ़ में 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या शास्त्रीय नृत्य, संगीत और छत्तीसगढ़ की लोक कला के रंगों से सजी रही. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाराजा चक्रधर सिंह को नमन किया. कार्यक्रम में रायगढ़ घराने की कथक कलाकार मायरा श्रीवास्तव और निमृत पात्रा ने कथक की प्रस्तुति दी। ओडिसी कलाकारों ने दुर्गा तांडव समेत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. वहीं वासंती वैष्णव और उनके शिष्यों ने गंगा अवतरण सहित रायगढ़ घराने की रचनाएं पेश कीं. बनारस घराने का कथक, छत्तीसगढ़ लोक संगीत और तबला-पखावज वादन ने भी दर्शकों का मन मोह लिया. चक्रधर समारोह के मंच पर देशभर से आए कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय और लोक कलाओं की समृद्ध परंपरा की झलक पेश की. #chakradharsamaroh #raigarh #chhattisgarh #kathak #odissi #indianclassicaldance #chhattisgarhculture #classicalmusic #culturalfestival #raigarhnews #cgnews ndtv_news

संबंधित वीडियो