छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले दो इंजीनियरिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्की नायक और तरुणा सिन्हा कॉलेज में साथ पढ़ते थे और पैसों व शौक पूरे करने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए कैसे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र अपराध की दुनिया में पहुंच गए।