मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के भेल दशहरा मैदान से 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। योजना के शुरुआती चरण में प्रदेशभर में 1500 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस सेवा से यात्रियों को बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।